बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में रंग लूटे...होली गीत

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में रंग लूटे-
बाबा गरीब नाथ मुजफ्फरपुर में रंग लूटे-
बाबा जलेश्वर नाथ जनकपुर में रंग लूटे-
बाबा वैधनाथ झारखंड में रंग लूटे-
बाबा तपेश्वरनाथ बलरामपुर में रंग लूटे-
बाबा तपेश्वरनाथ छत्तीसगढ़ में रंग लूटे-
बाबा पशुपतिनाथ नेपाल में रंग लूटे-
बाबा पशुपतिनाथ काठमांडू में रंग लूटे...

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

जोगी खड़ो द्वारे करता सवाल माँ...गीत

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा
एक गीत सुना रहें हैं :
जोगी खड़ो द्वारे करता सवाल माँ-
ना देवर ना घर में हमार बालमा-
जोगी की इच्छा ओ माँ डालो भिक्षा-
माँ डालों भिक्षा तुम्हारी परीक्षा-
हसीयों में कुटिया पे लेखा जाल माँ-
राखो ना परखा माँ पार करो रेखा...

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

राजस्व अभिलेख में कुछ बहला कृषि भूमि को खार बता रहे, जिससे किसानों का नुक्सान हो रहा है...

तमनार, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कृषि विकास अधिकारी ए के चौधरी बता रहे हैं कि जो धान देर से पकती है जैसे स्वर्णा धान, ऐसे धान को गहरे खेत में बोया जाता है गाँव में उन खेतों को बहला कहते हैं | सभी धान को गहरे खेतों में नही बोया जा सकता कुछ धान जल्दी या मध्यम समय में पकने वाले होते हैं उन्हें खार जमीन में बोया जाता है जो सस्ती होती हैं पर तमनार क्षेत्र में कुछ खेती की जो भूमि है जो बहला किस्म की भूमि है उसे राजस्व अभिलेख में खार बताकर बाजार कीमत कम बताया जा रहा हैं इसलिए वे निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबर में बात कर कलेक्टर महोदय को सूचित करें जिससे किसानों को उनकी भूमि का सही लाभ मिल सके: कलेक्टर@07762222103. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

गाय गोबर से बना लो अपना कंडा...कविता

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक कविता सुना रहे हैं :
गाय गोबर से बना लो अपना कंडा-
गरम कर लो अपना हंडा, जो भी हो तुम्हारा ठंडा-
मन हो जायेगा चंगा, गाय गोरु होते हैं कई रंग-
फिर भी चरते संग-संग नही मानते किसी को बदरंग-
जाते हैं संग-संग आते हैं संग-संग-
उनमे होती ही है अथाह प्रेम-नही करते किसी से खेम-
बछड़ा से करते है सभी प्रेम लूटा देते सभी प्रेम...

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER

बड़ा नटखट है ये, किशन कन्हैया...गीत

मुजफ्फरपुर (बिहार) से निधि वर्मा एक भजन गीत सुना रही हैं :
बड़ा नटखट है ये, किशन कन्हैया-
का करी यशोदा मैईया-
आ तोहे मैने गले से लगा लूँ-
लागे न किसी की नजर मन में छुपा लूँ-
उड़ गया ऐसे जैसे, जैसे पुरवैया-
मेरे जीवन का तू, एक ही सपना-
जो भी तुझे देखे वो समझे वो अपना...

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: NIDHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »