जय-जय बड़ादेव जय बड़ादेव...बड़ादेव गीत

ग्राम-डपलीपानी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बहादुर सिंह गोंडी देवता बड़ादेव पर एक गीत सुना रहे है:
जय-जय बड़ादेव जय बड़ादेव-
आदि मूलनिवासी किसान भैया जी-
धरती दाई में मूलनिवासी किसान भैया जी-
धरती दाई के सेवा लगाओ-
महिमा लगाबो धरती दाई के-

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: GANESH SINGH AYAAM SONG VICTIMS REGISTER

हे माँ मेरी यादो को, तुम दिल में बसा लेना...गीत

ग्राम-लहरपुर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से आशा नेटी एक गीत सुना रहीं है :
हे माँ मेरी यादो को, तुम दिल में बसा लेना-
बदनाम ना हो आसू, दामन में छुपा लेना-
मैं छुपके सो जाऊ, बस इतना दुआ देना-
हे माँ मेरी यादा को, तुम दिल में बसा लेना...

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

रे रे रेला रे रेला रे रेला रे रे रेला रेला...गोंडी प्रेम गीत -

जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटला के साथ कई युवक-युवतियां है जो एक गोंडी गीत सुना रहे है| इस गीत को लड़के-लड़कियाँ एक दूसरे को खुश करने के लिए गाते है:
रे रे रेला रे रेला रे रेला रे रे रेला रेला-
साय रेला रे रेला रे साय रे रेला रे रेला-
एन्देना गर्सेना नाटे घोटुल वायेना-
लयो रा घोटू ते नाटे न घोटू दे-
रे रे रेला रे रेला रे रेला रे रेला...

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

एक किरण जो सूरज से, बिखर-बिखर कर पूरब से...कविता

ग्राम-तमनार, जिला- रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल साहित्यकार डॉ.पी.एस.पुष्प एक कविता सुना रहे हैं :
एक किरण जो सूरज से, बिखर-बिखर कर पूरब से-
सारे तम को धो देती है, देखो कितना धीरज से-
एक बूँद वर्षा से छनकर, शीपी में सुन्दर से ढलकर-
नई कहानी गढ़ जाती है, प्यारी सी वह मोती बनकर-
सीख यही तुम ले लो बच्चों, एक धरा ईश्वर है बच्चो-
आपस के रिश्ते नातों को, समता से तोलो तुम बच्चों...

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

मिली कैसी आजादी इतिहास दिखाती हूँ...क्रांतिकारी गीत

ग्राम-सिनहर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या देवी एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
मिली कैसी आजादी इतिहास दिखाती हूँ-
हम चैन की नीद में सो रही थी-
वर माला समझ नही थी फांसी के फंदे-
दे दी है आजादी खुशियों के बदले-
कही ऐसा न हो जाए सोते ही रह जाए-
खो गए आजादी में रोते ही रह जाए...

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: BIRENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »