जल जंगल जमीन लूटो और पहले लूटो मातृभाषा...कविता

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक कविता सुना रहे हैं :
जल जंगल जमीन लूटो और लूटो पहले मातृभाषा-
देश को कर दो टुकड़े-टुकड़े और घर का भी बंटा-बंटा-
पता चले ना इन्हें यहां क्या हो रहा हमारे सांथ-
व्यापार चलता रहेगा जब, रहेंगे एक पक्ष आदिवासी सांथ-
खतम करो इतिहास यहाँ से, ना रहे आदिवासी नाम-
हिन्दू बनाने का सही तरीका जनगणना में भी करो काम तमाम-
भाषा संस्कृति रीति रिवाज खतम करो जनगणना से...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही हो...देश भक्ति गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा होली की शुभकामनाएं देते हुए एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही हो-
तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो-
तुम्ही हो सांथी तुम्ही सहारे, कोई ना अपना सिवा तुम्हारे-
तुम्ही हो नईया, तुम्ही खेवईया-
जो खिल सके ना वो फूल हम हैं-
तुहारे चरणों की धूल हम हैं...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

होली पर्व पर नेत्रहीन विद्यालय के छात्र गीत सुना रहे हैं...

नेत्रहीन विद्यालय जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संदीप पटेल बता रहे हैं सीजीनेट के कार्यक्रम उन्हें बहुत अच्छा लगता है| वे सभी श्रोताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए, अपने संगी सांथियो के सांथ एक संगीतमय गीत सुना रहे हैं...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: SANDEEP PATEL SONG VICTIMS REGISTER

प्यार भरा एक गीत है बेटी, जीवन का संगीत है बेटी...कविता

ग्राम पंचायत-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामकली एक कविता सुना रही हैं :
प्यार भरा एक गीत है बेटी, जीवन का संगीत है बेटी-
बेटी जैसा शीतल ब्यार, बेटी जैसा रिमझिम फुहार-
जो महकाए घर का अगना, बेटी है वो खिली बहार-
एक सुहाना मौसम जैसा, ऐसे मन का मीत है बेटी-
बेटी काजल बेटी कगना, बेटी मन्दिर बेटी अगाना-
बेटी से संस्कार है अपना, बेटी से है हर एक सपना...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: RAMKALI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

ऐ बांस गोजा सरई गोजा ऐ मडवा गडाथे हाय रे...सरगुजिया आदिवासी शादी गीत

ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट-सोनगरा, थाना-भटगंवा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यामबति श्यामले आदिवासी संस्कृति से होने वाले शादी के सरगुजिया भाषा में एक गीत को सुना रही हैं :
ऐ बांस गोजा सरई गोजा ऐ मडवा गडाथे हाय रे-
ये बांस सरई गोजा-
ये मडवा गडाथे हाय रे सीधा खुटा लोलो हमर देवता बनाय-
हमर देवता बनाय-
ये नई ठगन लोलो हमर देवता बनाथे हाय रे-
ये संगी सांथी जमा होथे बाजा गाजा करत रथे देखे के तमासा...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: SHYAMBATI SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »