5 महीनो से मेरा पेंशन नहीं मिल रहा है, घर में कोई नहीं है, किसी तरह मज़दूरी कर के जी रही हूँ...
ग्राम-सजनखार, ग्राम पंचायत-कुकदुर, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी के साथ पीहर बाई बता रहे हैं कि उनको पहले निराश्रित पेंशन एक महीने में 350 रूपये मिलता था लेकिन विगत 5 महीने से आज तक पेंशन नही मिल रहा है. उनके घर में कोई नहीं है तो उनका जीवन बहुत मुश्किल से मज़दूरी करके चल रहा है. इसके लिए उन्होने कई बार सरपंच, सचिव और सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दे रहे हैं पर अब तक कोई फायदा नही हुआ है तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपेक्षा करते हुए मदद की मांग रहे हैं कि इन नम्बरों में बात कर उनकी पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9630019712, सचिव@7898126988.
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
काच की बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाय...लोकगीत
सरैया बाजार, मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक पारंपारिक लोकगीत सुना रहे हैं :
काच की बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाय-
हो काना सुरुज देव सहैया बहंगी घाट पहूंचाय-
बाटा जे पूछे ला बटुहिया, पीपल बई के करत जाय-
अनारी होइहे रे बटुहिया पीपल अदित देव के जाय-
पीना न बाजु बाबू पियरिया बेलैय अरगिया के बेर-
चलाया न सुमन बाबू संगवा बेलैया अरगिया के बेर...
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
भूले हो भाटा के गाँव शहर में, आई खड़ा हों मै शिवा के चरन में...भजन
ग्राम-कडिय, पोस्ट-केरतासेनपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजमती पोया एक भजन गीत सुना रही हैं
भूले हो भाटा के गाँव शहर में-
आई खड़ा हों मै शिवा के चरन में-
आज हमें दया दे हे शिवा गुरु-
भूले हो भाटा के डगर शहर में-
आई खड़ा हों मै मईया भवानी के चरन में-
आज हमें दया दे हे मईया भवानी-
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: RAJMATI POYA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में...लू से बचने के उपाय
Vaidya HD Gandhi is telling us home remedies to save ourselves from heat wave in summer. Please don’t go out in sun empty stomach. Drink as much water as you can. Keep one onion in your pocket while going out. Please drink juice of all seasonal fruits. Eating barley is useful. Drink made of root of Tikhur or East Indian Arrowroot (Curcuma angustifolia) is useful. If you are a diabetic patient then instead of sugar please mix salt. Eat easily digestable food. HD Gandhi@7879751110
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: HD Gandhi SONG VICTIMS REGISTER
सुनो गोंडवाना भाई सब मिल जाई...गोंडवाना गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
सुनो गोंडवाना भाई सब मिल जाई-
हमर अधिकार ला अब अपन ला अपनाई-
रीति रिवाज सरकार भुलवा के-
हमकेला आगे तो बढाई-
सुनो गोंडवाना भाई-
जंगल जाड सब ला कटवाई-
अब हमर धरती दाई ला-
नेत भर हाथ ला लगाईं-
सुनो गोंडवाना भाई...


