छोटे से श्याम कन्हैया रे कालीरदह जाय...भजन गीत
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार महिला मंडली द्वारा गया जा रहा एक भजन सुना रहे हैं:
छोटे से श्याम कन्हैया रे कालीरदह जाय-
कहाँ कन्हैया के जन मन रे कहाँ लै अवतार-
घर घर बाजे बधैया जहाँ मंगल चार-
गोकुल कन्हैया के जन मन रे मथुरा अवतार-
नंद घर बाजे बधैया वहां मंगल चार...
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
मेरा विधवा पेंशन 8 साल से नहीं मिल रहा है, अधिकारियों के चक्कर काट काट कर थक गयी हूँ...
ग्राम पंचायत-मानी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से खुर्शीदा बेगम बता रही हैं कि मुझे 8 साल से विधवा पेंशन नही मिल रहा है पंचायत, सचिव, सरपंच सभी के पास जा के कोशिश कर चुके है अधिकारियों का कहना है 2002 का राशनकार्ड लाओ| लेकिन उनका नाम 2002 के राशनकार्ड में नही है बल्कि 2011 की सूची में है अधिकारियों के तरफ से आश्वासन मिलता है लेकिन कोई निराकरण नही होता इसलिए वे निराश होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करें जिससे एक वृद्ध महिला को सरकार की विधवा पेंशन योजना का लाभ मिल सके: सरपंच@9617363047, सचिव@9754131116, CEO@9424166557. गीता टेकाम@7974761748.
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
महिषासुर मर्दिनी माता तोला गोहराओं हो...भक्ति गीत
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
महिषासुर मर्दिनी माता तोला गोहराओं हो-
डोंगा खड़े हे मजधार मा दाई डोंगा खड़े हे मजधार मा-
मोला उबार देना हो दाई मोला तै तार देना हो-
कुदरगढ़ के माता कुदरगढ़ी तोरे गुण ला गावों-
दर्शन दे दे दाई मै हां तोर चरन ला परों-
कुदरगढ़ के माँ बघेश्वरी तोर चरण मा जागों...
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
कबीरधाम छत्तीसगढ़ के वार्षिक भोरमदेव के तीन दिवसीय मेले (15-17 मार्च) के लिए आमंत्रण...
ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से खेलन साहू बता रहे है कि छत्तीसगढ़ राज्य के कबीरधाम जिले में जिला मुख्यालय कबीरधाम से 15 किलोमीटर दूर भोरमदेव का एक ऐतिहासिक अति प्राचीन भव्य मंदिर है जिसे देखने वर्ष भर दूर दूर से लोग आते हैं इसके साथ ही वहां पर 15 मार्च से 17 मार्च तक हर साल भव्य वार्षिक मेला का आयोजन होता है, वह जगह चारो तरफ से हरियाली से सुशोभित है, वहां काफी मात्रा में वन्य प्राणी भी पाए जाते हैं. वहां पर तीन दिन के मेले में राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी एक दिन ज़रूर आते हैं सीजीनेट के सुनने वाले वाले सभी सांथियो को वे उस ऐतिहासिक मेले आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं| खेलन साहू@7566279950.
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: KHELAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
इसी जमाने में नारियों का झंडा ऊँचा उठाना है...नारी गीत
ग्राम, पोस्ट-महराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से उमा सिंह एक नारी सशक्तिकरण गीत सुना रहे हैं:
इसी जमाने में नारियों का झंडा ऊँचा उठाना है-
चाहे तुम गोरी हो, चाहे तुम काली हो-
यदि तुम नारी हो तो हमारा साथ दो-
चाहे तुम गाँव की हो, चाहे तुम शहर की हो-
चाहे तुम शिक्षित हो, चाहे तुम अनपढ़ हो-
चाहे तुम हिन्दू हो, चाहे तुम मुस्लिम हो...

