स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू उपचार
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कान दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 50 ग्राम अलसी का तेल, 50 ग्राम लहसुन इन दोनों को अच्छे से पकायें जब लहसुन जल जाये तो इसे ठण्डा कर छानकर रख लें, सुबह शाम हल्का गर्म कर प्रयोग करें, आराम हो सकता है, ठण्ड से बचें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते सकते हैं| संपर्क नंबर@9111061399. (AR)
Posted on: Feb 05, 2021. Tags: HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पिता को नक्सलियों ने जान से मार दिए, अब हमारे पास कोई रोजगार नही है...
जेलवाडा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से लक्खू हपका बता रहे हैं कि उनके पिता जी पहले गाँव के सरपंच थे, नक्सलियों ने बिना कारण ही उनके पिता जी को सन 2005 में जान से मार दिए| जिससे वे बहुत परेशान थे, बाद में उन्हें सरकार ने एक लाख रूपये की सहायत राशि दिए, कोई नौकरी नही दिए हैं| वे चाहते हैं उन्हें कोई सरकारी रोजगार मिल जाए जिससे वे आपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें|
Posted on: Feb 05, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: मै पहले गाँव का मुखिया था, नक्सलियों के आतंक से डर कर गाँव छोड़ दिये...
श्यामनगर अंतागढ़, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) मंगल सिंह सोरी बता रहे हैं कि वे अपने गाँव के मुखिया थे, नक्सलियों को भी अपना योगदान दे रहे थे जैसे उन्हें खाना, चावल दाल, सब्जी आदि| फिर नक्सलियों ने उन्हें बहुत परेशान कर रहे थे| इसलिए ये साथी नक्सलियों से आहत होकर अपने परिवार के साथ अन्तःगढ़ में आकार रहने लगे उन्हें शासन के तरफ से अब कोई मदद नही मिला| वे सरकार से मदद की मांग करते हैं कि उन्हें कोई दैनिक रोजगार दे जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें |
Posted on: Feb 05, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीडितो का रजिस्टर : मझे पुलिस का मुखबिर समझकर नक्सलियों के द्वारा भगाया गया है...
ग्राम-आलप्रस, जिला-कांकेर छत्तीसगढ़ से रमेश कुमार नुरेटी बता रहे है कि 2009 में नक्सलियों के द्वारा मुझे पुलिस का मुखबिर समझकर भगाया गया है | अब कोयलीबेडा में आकर रहे है | तब से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पहले गाँव रहकर खेती करते थे लेकिन जब से नक्सलियों ने भगाया है तब से बन्नी मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे है | बहुत परेशानी हो रही है | इसलिये उनका कहना कि शासन कुछ मदद मिल जाता तो अच्छा होता | संपर्क@8605609687.
Posted on: Feb 05, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
हे यीशु मेरे सभी भाई बहनों को खुश रखना...प्रार्थना गीत-
शुभुम महाराष्ट्र से प्रार्थना गीत सुना रहे है :
हे यीशु मेरे सभी भाई बहनों को खुश रखना-
हे यीशु तेरे कृपा मेरे भाई बहनों पर बनाये रखना-
हे यीशु तू सभी को सामान न्याय देना – हे यीशु सभी की गलतियों को तू माफ़ करना-
हे यीशु तेरी महिमा परम पार है-
पिता परमेश्वर परमात्मा तेरी हर
बात को मै सुनने के लिए तैयार हूँ...(183823)
