मत रो मेरी माँ...मत रो मेरी बहना...कविता
ग्राम जजावल जिला-सूरजपुर छतीसगढ़ से सुखसागर सिंह पावले एक कविता सुना रहे है:
मत रो मेरी माँ मत रो मेरी बहना-
तेरे सूखे चेहरे को देखकर-
मुझे उजार धरती माँ कि याद आती है-
तेरे आंसू भरे नयन देखकर-
तेरी फटी साड़ी का टुकड़ा देखकर-
दुःख से रोने वाला याद आता है-
तेरा दुःख दर्द से ग्रस्त चेहरा देखकर-
तेरी हड्डी पसली से कंकाल बना तन देखकर-
दुःख कष्ट से भूखे गोंडवाना के कुपोषित बच्चो की याद आती है मुझे-
मत रो मेरी माँ मत रो मेरी माँ...
Posted on: Dec 01, 2016. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
तीन ही रंग के तिरंगवा झंडा उड़े आसमान...देशभक्ति गीत
ग्राम-चंदौरा थाना-चंगेली,जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से तारा सिंह देशभक्ति गीत सुना रहे है:
तीन ही रंग के तिरंगवा-
झंडा उड़े आसमान-
बीच ही बाटे एगो चक्कर के निशान-
उहे भारत के निशान-
गाँधी बाबा दिहले अजदिया-
भैया बहिन दिहले जान-
भगत सिंह के हो गईल साथिया-
बहिनी भइले कुरबान-
तब जाके देशवा आजाद भईले
लोगवा गायें राष्ट्रगान कान-
कांधे पर टाँग के बंदुकिया-
दुश्मन चली पाकिस्तान...
Posted on: Nov 22, 2016. Tags: SONG TARA SINGH VICTIMS REGISTER
भारत माता हम सब कहते जायेंगे...देशभक्ति कविता
सत्तन सिंह ग्राम-इंद्रपुर खोरी,थाना-रामानुजगंज ,जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं:
भारत माता हम सब कहते जायेंगे-
देखे जो मुझे बुरी नजर से-
गोलियां बरसाएंगे-
सोके तेरी गोद में हम-
माँ बेटे हम तेरे अमर कहलायेंगे-
भारत माता हम सब कहते जायेंगे...
Posted on: Nov 16, 2016. Tags: SONG Sattan Singh VICTIMS REGISTER
नर्मदा कृषक संघ की अनूपपुर और डिंडोरी में बाँध विरोधी बैठक 13 नवम्बर रविवार डिंडोरी जिले में...
गोंडवाना रेडियो श्रोता संघ पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश से पंकू सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि सरकार ने यहां एक बाँध बनाने का तय किया था जिसमे अनूपपुर और डिंडोरी जिले के २७ ग्राम पंचायत डूब में आ रहे थे पर सरकार ने हाल में इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है । इस बारे में बात करने के लिए नर्मदा कृषक संघ की ओर से कर्मश्री दाई मंदिर ग्राम कर्वेमटा, ग्राम पंचायत सोभापुर, विकासखंड जिला डिंडौरी, (मध्यप्रदेश) से एक आम सभा 13 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से रखा गया है |आप सभी सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप इस सभा में शामिल होकर किसानों और आदिवासियों की महत्वपूर्ण लड़ाई में हिस्सेदारी करें । अधिक जानकारी के लिए धुर्वे जी से 7772980096 पर संपर्क करें
Posted on: Nov 12, 2016. Tags: PANKU SINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
गेठी कांदा नकवा के खाई, गेठी कांदा लागे दवाई...प्राकृतिक कंद-मूल पर गीत
ग्राम पंचायत देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया प्राकृतिक कंद-मूल पर एक गीत सुना रहे हैं:
गेठी कांदा नकवा के खाई, गेठी कांदा लागे दवाई-
कोन ला भाप ले थे, कोन ला हन बिष ले थे-
कोन ला करत हे पसाई, केकती कांदा लगत हे दवाई-
नकवा के गेठी खाई, हमर देह लगत हे दवाई-
गेठी कांदा नकवा के खाई, गेठी कांदा लागे दवाई...
