स्वास्थ्य स्वर : बारहमासी फूल का औषधीय उपयोग-
ग्राम-नारायणपाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जगमोहन कश्यप बारहमासी फूल का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, यह फूल दो प्रकार का होता है, एक सफेद होता है और एक गुलाबी होता है, इस फूल के जड़ को पीसकर उसका अर्क बनाकर सेवन करने से रक्त प्रदर की समस्या में आराम मिल सकता है, इसका सेवन सुबह करना है, तीन दिन तक इसका सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7974907458. (AR)
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR CG HEALTH JAGMOHAN KASHYAP
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें..
ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमाराम मरकाम बता रहें कि उनकें गांव के वार्ड क्रमांक 06 में सीसी रोड नही है, वहां 22 घर की बस्ती है| मरीजों को लाने ले जाने में बहुत दिक्कत होती है| उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@7587784929, सरपंच@9406483354, सचिव@9406645401, CEO@9406016762. (179903)
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR LAKHMARAM MARKAM ROAD
उज्ज्वला योजना के तहत नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, कृपया रसोई गैस कनेक्शन दिलवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-खिलकझोड़ी, ब्लाक-बस्तानार. जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी और उनके साथ हैं रजोनदाई, नासेदाई, सुखदाई, लुसको बाई, तथा ग्राम सभी बता रहें हैं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तहत रसोई गैस (LPG) सिलेंडर बांटने का सरकार दावा कियें हैं, किन्तु आज भी खिलकझोड़ी पंचायत के लोगों को नही मिला हैं रसोई गैस (LPG) सिलेंडर जब की हर घर गरीबी रेखा के निचे जीवनयापन करनें वाले लोगो दिया जाना है ग्रामीण बता रहें हैं तीन साल पहले रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के लिए फार्म भरा गया हैं, जिसका कोई कार्यवाही नही हुई इसके संबध में ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत किया गया फिर भी नही मिला इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों वालें से अपील कर रहें हैं, दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके रसोई गैस (LPG) सिलेंडर दिलवाने में मदद करें : संपर्क@6260218813, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694 (176477) RK
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG CONNECTION GAS GUHAR RAJONDAI
इया इया दीदी मन स्व सहायता समूह ने जातो रा...महिला समूह हल्बी गीत-
ग्राम पंचायत-बाघनपाल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से निलबती मोहरे स्व सहायता महिला समूह से जुडी एक गीत सुना रहीं हैं :
इया इया दीदी मन स्वसहायता समूह ने जातो रा-
इया इया दीदी मन बिहान योजना उने जातो रा-
बिहान योजना सनुह ने गेलो ने-
हफ्ता में दस रुपया बचत करतो रा-
दस रुपया बचत करलो ने-
मनथियन के बडू आय-
दस रुपया बचत करलो ने-
फायदा हमकों मिरु आय-
इया इया दीदी मन स्व सहायता समूह ने जातो रा...
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANIDGUDA NILVATI SONG
मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, शिकायत करने पर बनेगा बोलकर टाल देते है...
ग्राम+पंचायत-कोड़ेनार-3 पकली पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जगेशवर परस्ते के साथ गाँव के साथी लच्छु बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकायत भी किये थे तो बनेगा-बनेगा बोलकर अभी तक नहीं बना है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8103471003, सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, (172351)


