पीड़ितों का रजिस्टर:पुलिस मुखबिरी काम करते हैं बताकर गाँव से भगा दिए हैं...

ग्राम-कानरगाँव,जिला नारायणपुर (छतीसगढ़) से आनेक कोरम पिता गंगा राम कोरम बता रहे हैं | गाँव में माओवादियों ने परेशान करने के करण अपना गाँव छोड़कर आये हैं| उन लोग गाँव में खेती काम करते थे लेकिन मओवादियो ने उन्हें पुलिस का मुखबिरी काम करते हैं |बताकर गाँव से भगा दिए हैं,आपने घर परिवार के साथ 2015 से नारायणपुर शांतिनगर में रहते हैं,उन्हें सरकारी से कुछ सुविधा नहीं मिला हैं,रहने के लिए एक छोटा सा घर हैं उसी घर में सब परिवार के लोग मिलकर रहते हैं |उनका कहना हैं की सरकारी से रहने के लिए घर मिले तो ठीक रहता आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@7587859682

Posted on: Jun 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: 2 साल तक नक्सली कमांडर थे फिर आत्मसमर्पण किया...

मुकेश कवाड़े ग्राम पंचायत-खड़गारा , ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव छत्तीसगढ़) 16 साल से नक्सली संगठन में काम करते थे। 2 साल तक नक्सली कमांडर थे अभी बड़ेडोंगर गोपनीय सैनिक में काम करते हैं। उनके नाम से वायरल निकला था। वे बजार जा रहे थे फिर पुलिस वाले ने उनका सायकल को तोड़ दिए फिर उन्होंने आत्मसमर्पण कर लिए जगदलपुर उनको गोपनीय सैनिक में 12000 वेतन मिल रहा है। जब उन्होंने आत्मसमर्पण किया उस समय उनको कोई भी सहयोग राशि नहीं मिला नौकरी दिया गया अभी उनके घर में कोई काम करने वाले नहीं हैं फिर बाहर रहते हैं घर आने से उनको अभी भी परेशानी है घर में फोन से बात करते हैं। जरूरत पड़ने पर किसी के यहां से पैसा बजा देते हैं। वे परिवार से भी नहीं मिल पाते हैं घर में परेशानी होगा करके खेती बाड़ी हैं उनके वजह से घर में परेशानी होगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8399259424.

Posted on: Jun 21, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM PHARASGAON VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो: खरी-खरी : आग जलती रहे, धुवाँ उठता रहे- विष्णु नागर-

बहुत समय से ऐसा कुछ नहीं हो रहा था कि मोदी जी को मजा लाए। तो मोदी जी ने सोचा चलो रोजगार-रोजगार का खेला खेला जाए। मक्खन पर लकीर बहुत खिंच चुकी, अब पत्थर पर लकीर खींची जाए। खींच दी साहब उन्होंने चार साल के लिए युवाओं को अग्निपथ पर चला अग्निवीर बनाने की लकीर। चार साल बाद 21 साल की उम्र में उन्हें बेरोजगार करने की लकीर।”
श्रोताओं सहकार रेडियो के कार्यक्रम “खरी-खरी” की इस कड़ी में प्रस्तुत है पत्रकार, कवि और लेखक विष्णु नागर जी का एक और व्यंग लेख| जिसे उनकी फेसबुक वाल से लिया गया है| इसका शीर्षक है- “आग जलती रहे, धुवाँ उठता रहे”| आवाज़ है पवन सत्यार्थी की|

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: RADIO SAHAKAR

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, नदी का गंदा पानी पीना पड़ता है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-चचालगुर, छोटे कवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं उनके गांव के ग्रामीणों को पानी के लिए बहुत ही दिक्कते हो रहीं हैं नदी नाले का पानी पिने के लिए मजबूर हैं नदी का पानी पिने से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति बनी रहती है जिसे और बहोतों का खराब भी हो गया है पानी की समस्या को कलर ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु कोई सुनवाईं नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात करके हैंडपंप ख़राब पानी की समस्या को निदान कराने के सहयोग करें: संपर्क नंबर@9770972381, सरपंच@9301121158.

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

बरसात के समय और समस्या बड़ जाता है... मदद करें। Valasa

ग्राम -गारलाबंदम, मंडल-लक्ष्मीदेवी पल्ली, जिला -भद्राद्रि कोत्तगुडेम (तेलंगान) से माडवी अडमइया बता रहे हैं| ये गांव में ८ परिवार रहते हैं २किलो मीटर तक सड़क नहीं बना हुआ है आने जाने में दिक्कत होती है बरसात के समय और समस्या बड़ जाता है| सीजी नेट श्रोताओं को सड़क बनाने में मदद के लिए अपिल कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात करके मदद करें|सरपंच@8247605921,MRO@932919736, संपर्क @माड़वी अडमइया 7661872102

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM PROBLEM TELANGANA ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »