वनांचल स्वर: सरकार बेहतर से बेहतर पेड़ जंगल में लगा रही है ...

ग्राम- हाटकर्रा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुंवर सिंह पुजारी बीते सालों में वन संपदा में आने वाले बदलाव के बारे में बताते हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ों की कटाई नहीं हो रही है। अब गांव वालों को लकड़ी मिलना भी बंद हो गया है और सरकार बेहतर से बेहतर पेड़ जंगल में लगा रही है। सरकार सागौन और नीलगिरी जैसे पेड़ों को लगवा रही है। प्रशासन सड़क बनाने के लिए कुछ पेड़ों की कटाई कर रहा है।

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG KANKER KUWANR SINGH VANANCHAL SWARA

Impact : वार्ड 11 का हैण्डपम्प ख़राब था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपम्प सुधार दिया गया...

ग्राम+पंचायत-केदवा, जनपद पंचायत-उदयपुर, जिला-सरगुजा छत्तीसगढ़ से कलिंदर सिंह पैकरा बता रहे है कि उनके गाँव केदवा में वार्ड 11 का हैण्डपम्प 15-20 दिनों से ख़राब था | उसकी शिकायत उन्होंने सीजीनेट स्वर में 25-07-2020 को एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 30-07-2020 को हैण्डपम्प बन गया है और पानी भी निकल रहा है और वे लोग खुश है | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@9691364810.

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: HANDPUMP IMPACT KALINDAR SINGH PAIKARA SARGUJA CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भूमि आंवला पंचांग का उपयोग करना है, इसे सुखाकर चूर्ण बनाकर उपयोग कर सकते हैं, एक चम्मच चूर्ण सुबह और एक चम्मच शाम को शहद के साथ सेवन करना है, दूसरा प्रयोग क्वाथ बनाकर भी किया जा सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 31, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कंट करंज की डाली को लेकर उसके छोटे टुकड़े कर लें और कूट लें, एक चम्मच लेकर 400 ग्राम पानी में उबालें, उसके बाद उसका सेवन करें, सुबह शाम सेवन कर सकते हैं, 4 दिन तक सेवन करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 29, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन के दौरान राशन की समस्या हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया...

सेक्टर-87 फेस-2 नोएडा गौतम बुद्धनगर से गजेन्द्र सिंह बता रहे है कि लॉकडाउन के दौरान उनको राशन की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के 3-4 दिन बाद उनको राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@7531011974.

Posted on: Jul 29, 2020. Tags: GAJENDRA SINGH NOIDA UP RATION IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »