बिहान गीत : हम बदले तो, ये जन बदलेगा...

ग्राम-कुलानार, तहसील-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती साहू स्वयं सहायत समूह की सदस्य है, वह एक जागृति बिहान गीत सुना रही है:-
हम बदले तो, ये जन बदलेगा-
एक जन बदले तो, ये जगत बदलेगा-
कोई नहीं बदल रहा नहीं सोचना-
पहले अपन लोग बदले तो अच्छा लगेगा-
मछली पकड़ के दियें तो, नहीं बदलेगा-
पहले पकड़ना सिखाओं तो जल्दी बदलेगा-
तैयार करके खाना खिलाने से बुद्धि नहीं आता-
कामचोर मत बनाओं रास्ता दिखाओं-
ईट-ईट बन के रखें तो घर बनता है-
हम मिलजुलकर कष्ट करे तो कार्य होता है-
हम बदले तो, ये जन बदलेगा-
एक जन बदले तो, ये जगत बदलेगा...

Posted on: Nov 12, 2019. Tags: LILAVATI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

कई दिनों से स्कूल की बाउंड्रीवाल की मांग कर रहे है, इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं...कृपया मदद करे

ग्राम-उमरगाँव, पंचायत-गौरदंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से गंगाराम, घासुराम,हेमप्रभा बघेल ग्रामीण व स्कूल के टीचर हेमप्रभा बघेल बता रही है है, स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने की समस्या के बारे में बता रही है|बाउंड्रीवाल के लिए कई दिनों से मांग कर रहे है, लेकिन अभी तक नहीं बनी है. फ़िलहाल यहाँ तार बांधकर बाउंड्री बनाई गई है, इसकी शिकायत की गई थी, जाँच भी हुई एसपी के द्वारा सरपंच सचिव ने उस दौरान बनाने का वादा किया था परन्तु अभी ध्यान ही नहीं देते. सीजीनेट के साथियों से मदद का आग्रह कर रहे है. कृपया अधिकारियों को फ़ोन लगाकर स्कूल में बाउंड्रीवाल एवं आधा अधूरा किचन रूम बना के छोड़ा उसका पूर्ण काम किया|कलेक्टर@9425205669. सरपंच पोखेश्वरीसलाम@7587829467. सचिव छोटेलाल प्रसाद@9406361758. सम्पर्क स्कूल टीचर@7587403103.

Posted on: Nov 12, 2019. Tags: KRITI SAHU NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

तरी नारी नानी मोर ना नारी नाना रे सुवा हो...सुवा गीत-

ग्राम-केकराखोली, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से फुलेश्वरी पोटई, रामबाई और बिसंतीन बाई कुंजाम एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
तरी नारी नानी मोर ना नारी नाना रे सुवा हो-
डोकरी बिचारी नांगर वो फनदवाई दे सुवा हो-
जा चिड़िया करे ला बसेर-
सुवा बन के जा चिड़िया करे ला बसेर-
डोकरी बिचारी धान वो बोयाई दे की सुवा – तरी नारी नानी मोर ना नारी नाना रे सुवा हो....

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG DHAMTARI KIRTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में रोड़ नहीं है, आने जाने में दिक्कत होती है-

ग्राम-कांकेरबेड़ा, पंचायत-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जितेंद्र कुमार भरत बता रहे हैं, गांव के वार्ड नंबर 12 में रोड नहीं है, दूरी 3 किलोमीटर है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9424158241, सचिव@9479162617, कलेक्टर@9425205669, CEO@9425263888. संपर्क नंबर@7587249102.

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

आंगनबाड़ी में बिजली और पानी की सुविधा नहीं है...कृपया मदद करें-

ग्राम-सीतापाल, पंचायत-कुकराछोर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से गंगा आचला बता रहे हैं, आंगनवाड़ी में लाईट और पानी की सुवधा नहीं है, गर्मी के दिनो में पानी की समस्या होती है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7587402919, सचिव@9479023711. संपर्क नंबर@7647928007.

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »