मोर धनि गये प्रदेश काकर...छत्तीसगढ़ गीत

ग्राम पंचायत-कोटया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
मोर धनि गये प्रदेश काकर-
बार मोर चेहरा ला बनाये-
बुशनु काजर सबेला बनाओ गा-
मोर धनि गये प्रदेश काकर-
मोर धनि गये प्रदेश काकर...

Posted on: Jun 11, 2022. Tags: CG CG SONG PRTAPPUR SURJPUR

शोभा और वाणी को बदलने पर ही सम्मान मिल सकता है...कहानी-

सुरेश कुमार बड़वानी (मध्यप्रदेश) से कहानी बता रहे है:
वाणी बदलो -एक कोयल आम के पेड़ में बैठी थी ,कौआ तेज रफ़्तार से उड़कर जा रहा था|कोयल ने पूछा भैया कहा भागे जा रहे हो| कौआ बोला भाई इस देश को छोड़कर विदेश जा रहा हूँ |या मेरा सम्मान नहीं है जहा जाकर बैठता हूँ बोलता वाही से उड़ा दिया जाता हूँ |इस पर कोयल बोली -भैया इस कान बदलने से क्या होगा |तुमे अपनी कड़वी बोली छोड़कर मुधुर बोली अपनानी चाहिए |स्थान परिवर्तन से कुछ नहीं होता |शोभा और वाणी को बदलने पर ही सम्मान मिल सकता है|

Posted on: Jun 11, 2022. Tags: MP STORY SURESH BADWANI

कोन तो चढ़ावे बेल पत्ता छोहा चंदन...गीत

ग्राम-कोटेया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन जी सीजी नेट के श्रोताओं को एक गीत सुना रहे हैं-
कोन तो चढ़ावे बेल पत्ता छोहा चंदन – मैनी नदी घाट पानी मैनी नदी घाट पानी-
कोन तो चढ़ावे जल मैनी नदी घाट पानी-
राजा चढ़ावे बेल पत्ता छोहा चंदन – मैनी नदी घाट पानी-

Posted on: Jun 10, 2022. Tags: CG PRATAPAPUR SONG SURJPUR

पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...

ग्राम पंचायत-हलवा, ढोडरीपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुमन कश्यप बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9302306556, सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008.

Posted on: Jun 10, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HALWA PROBLEM SUMAN KASHYAP WATER

बस्तर संभाग के सभी गाँव में इमली का पेड़ पाया जाता है, इनके गाँव में लगभग सभी के घर में इमली होता हैं-

ग्राम पंचायत- डोडरेपाल, जिला-बस्तर, ब्लाक-दरभा (छत्तीसगढ़) से सुक्मनी नाग जी बता रहे हैं, बस्तर जिले के सभी गाँव में इमली का पेड़ होता है| इनके गाँव में लगभग सभी के घर में इमली का पेड़ पाया जाता है| साधारण बीज वाली इमली को मार्केट में कम रेट 25-30 में ख़रीदा जाता है| जबकि बीज निकालकर बेचा गया इमली 75 रूपये किलो से ज्यादा पैसा मिलता है| बस्तर जिले में इमली वनोपज है| और इसे बेचकर लोग घर की जरूरतों का सामना खरीदते हैं| बस्तर में इमली की पेड़ व फल आसानी से पाया जाता है| संपर्क नंबर@9669868913.

Posted on: Jun 10, 2022. Tags: AGRICULTURE BASTAR CG DARBHA INFORMATION SUKMANI TAMARIND NAG

« View Newer Reports

View Older Reports »