कोई भी आवेदन पत्र भरने से पहले उसे अच्छे से निरिक्षण जरुर करिये...

ग्राम-बरखेडा, पोस्ट-डिंडौरी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से अयोध्या प्रसाद बता रहे हैं कि ग्रामीण विकास संस्थान दिल्ली से एक आवेदन फॉर्म निकला था | फॉर्म ऑफ लाइन था | जिसमे प्रतिशत के आधार पर भर्ती होनी थी | जिसे उन्होंने समाचार पत्र से चेक किया | सही है या नहीं | उसके बाद आवेदन किया | मैरिट लिस्ट में उनका नाम आया | उसके बाद उन्हें कभी रजिस्ट्रेसन शुल्क तो कभी बीमा शुल्क के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाये गए लेकिन उनका ज्वाईनिक लेटर नहीं आया | इसलिए वे सभी को ये संदेश देना चाहते हैं कि इस तरह यदि कोई आवेदन फॉर्म आते हैं तो उसे अच्छे से चेक कर लें, क्यों ऐसे बहोत लोग हैं जो ठगने के ताक में रहते हैं और पुलिश भी उनका कुछ नहीं कर पाती | अयोध्या प्रसाद@8889547762.

Posted on: Jan 30, 2019. Tags: AWARENESS AYODHAYA PRASAD DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

स्कूल की समस्याओं को लेकर हम आवेदन करते हैं पर कोई ध्यान नहीं देते…मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-देवडन खुर्द, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मधु शर्मा, स्वामी नेताम और लक्ष्मी गेंदवे बता रहे हैं, उनके गाँव के शासकीय प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवाल नहीं है, लोग स्कूल के प्रांगन में सामान रख देते हैं, जिस वजह से बच्चो के खेलने का जगह घिर जाता है, बाउंड्रीवाल होने से एक व्यवस्था हो जायेगी जिससे बच्चे बहार न जा कर स्कूल बाउंड्री के अंदर ही खेलेंगे | सांथ ही स्कूल में कच्छ की भी आवश्यकता है, इन समस्याओं को हल कराने लिये उन्होंने पंचायत और जिला शिक्षा अधिकारी के पास आवेदन दिया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : जिला शिक्षा अधिकारी@9425558673, कलेक्टर@9479118118, संपर्क नंबर@9617329750, 9713997981.

Posted on: Jan 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARMADA PRASAD PROBLEM SCHOOL SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवाओं को ठग लिया...मदद करें

ग्राम -तारकेश्वेरपुर, विकासखंड-प्रेमनगर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से हरिहर प्रसाद जी के गाँव में निवासी अवधेश ठाकुर जी जो स्वास्थ्य सम्बंधित पोस्ट खाली बोलकर गाँव के 6-7 बेरोजगार युवाओं को ठग लिया जिसमे की कंप्यूटर आपरेटर के लिए 1700 रुपए और स्वास्थ्य सम्बंधित नौकरी के लिए 4200 रुपए फॉर्म के लिए थे नौकरी लगने के बाद 5000 रुपए प्रति माह के हिसाब देने का झासा दिया गया था |लेकिन हुआ कुछ नहीं वादा किया गया था कि कुछ समय के बाद सभी पात्र लोगों का प्रशिक्षण होगा लेकिन कुछ भी नहीं हुआ बस फॉर्म के पैसे कई युवाओं से ऐठ लिए गए, हमारे साथी ऐसे ठगों के ऊपर जल्द कार्यवाही करने के लिए सम्बंधित अधिकारिओं से बात करें न्याय दिलाने में मदद करे,इसलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं अवधेश@9009952691.

Posted on: Jan 28, 2019. Tags: HARIPRASAD RAJVAADE SONG VICTIMS REGISTER

कहां जनमे हनुमान मोला जाय दे...डोमकच्छ गीत-

ग्राम पंचायत-भरदा, विकासखण्ड-प्रतापुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से घांसी प्रसाद एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं, जिसे शादी के अवसर पर गया जाता है :

कहां जनमे खुई भंसेरा हाय रे, कहां जनमे हाय रे, कहां जनमे हनुमान मोला जाय दे- जाय दे तुलसी भगवान मोला जाय दे- हां खोता जनमे हाय रे, खुडिया भंसेरा हाय रे- खोता जनमे झींचा खुडी भासेरा रे, पर्वत जनम हनुमान मोला जाय दे...

Posted on: Oct 09, 2018. Tags: ) CG GHANSI PRASAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गाँव में रोड की समस्या है, आवेदन करते हैं लेकिन स्वीकृति नहीं मिलती...मदद की अपील-

ग्राम-लुल, पंचायत-खोहिर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के सरपंच तेजबली प्रसाद बता रहे हैं, उनके गाँव में रोड की समस्या है, गाँव से खोहिर पंचायत 21 किलोमीटर दूर है, आने जाने में दिक्कत होती है, उन्होंने सड़क बनवाने के लिये आवेदन किया लेकिन वन विभाग द्वारा अनुमती नहीं मिल रही है, जिसके कारण सड़क नहीं बन पा रहा है, 4 गाँव के लोग इस समस्या से गुजर रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9685700111, 9826443377, जिला CEO@9977407988, 9425531215. संपर्क नंबर@8959128678.

Posted on: Sep 17, 2018. Tags: CG PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR TEJBALPRASAD VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »