Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-पंडरी, ब्लाक-छिनमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहें हैं कि उनको प्रधान मंत्री आवाज योजना का पैसा नहीं मिला था, उन्होंने सचिव-सरपंच के पास कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थे, फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से प्रधान मंत्री आवाज योजना का पैसा मिल गया| संपर्क@7281013471.GT

Posted on: May 04, 2021. Tags: IMPACT MP PROBLEM RAMESH YADAV REWA

Impact : सम्बल योजना से 2 लाख रुपये की सहायता मिलने पर आभार...

ग्राम-खैरा, पोस्ट-ईटमा, जिला-सतना, मध्यप्रदेश से मुन्नुलाल पटेल बता रहे हैं, उन्होंने अपनी समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके 1 साल बाद समस्या का निराकरण हो गया है, उन्हें सम्बल योजना से 2 लाख रुपये की सहायता राशि शाशन से मिली इसलिये वे सहयोग करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9302987742.

Posted on: May 03, 2021. Tags: IMPACT STORY MP MUNNULAL PATEL SATNA

Impact : गाँव में पीने के पानी की समस्या थी सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब पानी मिलने लगा है...

ग्राम-कोलियारी, पंचायत-नेकानार, पोस्ट-कोलियारी, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से शंकर लाल बता रहे हैं कि उनके गाँव पीने के पानी का बहुत ही समस्या था, हैंडपंप काफी दिनों से खाराब थे, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब वहां के हैंडपंप से पीने का पानी मिलने लगा है, सभी ग्रामीण अब खुश हैं और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@7805845769.

Posted on: May 02, 2021. Tags: CG IMPACT NATAYANPUR PROBLEM SHANKAR WATER

Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-धुरली, ब्लाक-दंतेवाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मानो तेलाम बता रहें हैं विधवा पेंशन नही मिल रहा था उसके संबंध में सीजीनेट स्वर में 2 महीने पहले एक संदेश रिकॉर्ड किये थे करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके विधवा पेंशन मिलना चालू हो गया है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क@7067071428. GT

Posted on: May 01, 2021. Tags: CG DANTEWADA IMPACT MANO TERLAM PENSION

Impact : सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम पंचायत-कोलूपारा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से राजेश कुमार मडकामी बता रहे हैं उन्होंने 6 माह पहले राशन कार्ड की समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, लक्ष्मी बाई के नाम से राशन कार्ड नहीं बना था, अब उनका राशन कार्ड बन चुका है| कार्ड बने 2 सप्ताह हो चुके हैं, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|

Posted on: Apr 30, 2021. Tags: BASTAR CARD CG IMPACT RAJESH MADKAMI RATION

« View Newer Reports

View Older Reports »