हमारे में आंगनबाड़ी केंद्र आधुरा बनाकर छोड़ दिए हैं कृपया पूरा बनवाने में मदद करे...

ग्राम-मुतानपाल पटेलपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामू पोयाम बता रहे है उनके गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र अधुरा बनाकर छोड़ दिए हैं,आज तक 6.7 साल हो रहा हैं|आंगनबाड़ी में पड़ाई करने वाले बच्चे दुसरे गाँव जाकर पड़ाई कर रहे थे गाँव दूर होने करण अभ नहीं जा रहे हैं|उसे पूरा बनवाने के लिए कई बार बता सुके हैं पर कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नंबर पर बात कर गाँव की आंगनबाड़ी को पूरा बनवाने में मदद करे| संपर्क नंबर@9098578822. सरपंच @9479155488. साचिव@7697581375. कलेक्टर@8488956694. CEO@8406016762.

Posted on: May 18, 2022. Tags: AANGANBADI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RAAMU POYAM

IMPACT: हमारे घर में चार महिना से बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था, सीजीनेट में शिकायत करने से बना...

ग्राम-बड़ेकक्लूर,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर-(छत्तीसगढ़) से आस्मती कुंजाम बता रही है,कि उनके घर में चार महिना पहले बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था उन्होंने सीजीनेट के साथियों से शिकायत करने पर एक महिना से घर का बिजली ट्रांसफर बन गया| इसलिए वो सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद बता रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@9407955265.

Posted on: May 18, 2022. Tags: AASMATI KUNJAM BADEKAKLOOR BASTANAR BASTAR CG IMPACT

पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-

ग्राम-नागटोका, पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगू पदामी बता रहे हैं उनके गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें| सरपंच@7587885318, सचिव@7697581375, संपर्क@6260098471.

Posted on: May 18, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM PROBLEM

हमारे गांव में बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-

जैसन बघेल, ग्राम पंचायत नेटानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं की उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या वायरिंग नहीं हुआ है। 50 घर को बस्ती है। बच्चो को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। और महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें संपर्क नंबर@7745970586.

Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LIGHT PROBLEM

हमारे गाँव में शौचालय नहीं बना है, लोगो को जंगल में शौच करने जाना पड़ता है, कृपया मदद करे...

ग्राम-बुरगुम, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतुराम कुंजाम बता रहे हैं कि उनके गाँव में 15 घरो में शौचालय नहीं बना है। गरीबी रेखा में उनका नाम होने के बावजूद शौचालय नहीं बना रहे हैं। कुछ घरों में दीवार खड़ा किये हैं, लेकिन अधुरा बनाकर छोड़ दिए हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@8305881917. सरपंच@7647917574. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET

« View Newer Reports

View Older Reports »