वनांचल स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज बवासीर का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, आज में भाग दौड़ वाले जीवन में खान पान अव्यवस्थित हो गया है जिसके कारण लोगो को कई प्रकार की बीमारियां हो रही हैं, बबासीर उसमे से एक है| जिन व्यक्तियों को बबासीर की शिकायत हो अमर बेल जो पीले रंग का होता है, किसी भी पौधे में तार के तरह घना लिपटा हुआ होता है, उसको 10 ग्राम और 5 ग्राम काली मिर्च का चूर्ण बनाकर आधा कप पानी में खाली पेट सुबह-शाम एक सप्ताह तक सेवन करने से बबासीर की बीमारी ठीक हो सकती है खाने में मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन आदि का उपयोग ना करें मुंगदाल, खिचड़ी का उपयोग कर सकते हैं| वैद्य अमित साहू@8964931287.
Posted on: Mar 16, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
मै अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता हूँ...देशभक्ति कविता
ग्राम-रमकोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अनीता और मानवती एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं :
मै अमर शहीदों का चारण उनके यश गाया करता हूँ-
जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है मै उसे चुकाया करता हूँ-
यह सच है याद शहीदों की हम लोगों ने दफनाई हैं-
यह सच है उनकी लाशों पर चलकर आजादी आई हैं-
उन गाथाओं से खून गरमाया करता हूँ-
मै अमर शहीदों का चारण उनके यश गाया करता हूँ...
Posted on: Mar 16, 2018. Tags: SONG SUNITA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER
फुंगे उडिले सोगा हे ये नूर फुंगे ले पुन्गार... गोंडी विवाह गीत
ग्राम-लाहेरे तहसील-भामरागढ़,जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से लालसू नगोटी के साथ गाँव के कुछ युवक-युवतियां हैं जो घोटुल के सामने नाच रहे हैं और माडिया गोंडी में गीत गा रहे हैं और ये विवाह गीत हैं :-
फुंगे उडिले सोगा हे ये नूर फुंगे ले पुन्गार-
पुन्गार वेलो चिरोठा फुंगे उडिले सोगा ये...
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: LALSU NAGOTI SONG VICTIMS REGISTER
आय जा प्रभु मोर जिया तरसथे डेरा बसय करी ले घर अपन बनाई ले...गीत
ग्राम पंचायत-लोलकी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से शिवकोला एक गीत सुना रहे हैं:
आय जा प्रभु मोर जिया तरसथे-
डेरा बसय करी ले घर अपन बनाई ले-
प्रभु मोर मर्जी ला-
पाहड पाहड खोज लो डाहर डाहर कोज लो-
कहीं नई पायों प्रभु एक मोर पापी खोजों ना तोरे प्यार में..
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारियों के बोलने पर शौचालय निर्माण किये, लेकिन एक साल हो गए अब तक पैसा नही मिला...
ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उपसिया बता रही हैं कि उनके नाम से पंचायत से शौचालय स्वीकृत हुआ था, अधिकारियों के कहे अनुसार अपने मेहनत से इकट्ठा किये पैसे से शौचालय बनवा लिया है, निर्माण हुए एक साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक लागत का पैसा उनको नही मिला है आवेदन करने पर सरपंच, सचिव कहते है खाते में आ जायेगा लेकिन अभी तक कोई जानकारी है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर निवेदन करे जिससे हितग्राही को शासन द्वारा निर्माण के लिए स्वीकृत 12 हजार की राशि मिल सके: सचिव@7898126988, सरपंच@9630019712. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

