वनांचल स्वर : घुटने का दर्द ठीक करने की घरेलू विधि

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज घुटने के दर्द को ठीक करने के लिए लेप बनाने की एक घरेलू विधि के बारे में बता रहे हैं, सबसे पहले एक चम्मच शहद, दाल चीनी एक चम्मच, खाने का चूना आधा चम्मच सभी को मिलकर लेप बना लें, उसके बाद लेप को गुनगुना कर घुटने में लगाकर ऊपर से रुई रख लें और कपड़ा बांध लें, उसे 8 से 10 घंटे रहने दें 2 घंटे बाद पुन: दूसरा लेप तैयार कर लगाए| दर्द ठीक होने तक लेप का उपयोग करे, इससे दर्द में आराम मिल सकता है| लेप का उपयोग के समय ठंड से बचें पंखे के नीचे ना बैठे, लेप को हल्का गर्म रखे अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर में संपर्क कर सकते हैं | वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

कोने ददा लाने मोर रिंगी-चिंगी लुगरा रे सुवना...सुवा गीत

ग्राम-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल पड़ीहारी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक सुवा गीत सुना रहे हैं:
कोने ददा लाने मोर रिंगी-चिंगी लुगरा रे सुवना-
कोने भौजी तिन्दे लुगरा न रे सुवना-
कोने भौजी तिन्दे लुगरा-
कोने ददा लाने मोर बारी के करेला ला रे सुवना-
कोने भौजी रांधे केला के साग-
बड़े ददा लाने मोर बारी के करेला ला रे सुवना-
छोटे भौजी रांधे करेला के साग न रे सुवना-
बड़े भौजी रांधे केला के साग-
कोने ददा लाने मोर रिंगी-चिंगी लुगरा रे सुवना...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: KANHAIYA LAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

उमा पार्वती ओ कैसे मनाऊ भोला शंकर ला...दादरा गीत

ग्राम-उमरखोही, विकासखण्ड-गोरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अंजनी कुमारी पेंद्रो और संगीता कुमारी मरावी एक दादरा गीत सुना रही हैं :
उमा पार्वती हो कैसे मनाऊ भोला शंकर ला-
चावल चढाऊं तो चावल कहां से लाऊ-
चावल को रुसी जुठार दियो माँ-
पूजा करू तो करू कैसे-
जल चढ़ाऊ तो जल कहां से लाऊ...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: DHANSHAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

जल भरें हिलोर-हिलोर रेशम की डोरी...बघेली लोक गीत -

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) नेत्रहीन विद्यालय के कक्षा-नौ के छात्र दयासागर कुशवाहा बघेली भाषा में एक लोकगीत सुना रहे हैं:
जल भरें हिलोर-हिलोर रेशम की डोरी-
रेशम डोरी जब निख लागे-
जब कोरा बालकबा होई रेशम की डोरी-
सोने घइलना जब निख लागे-
जब पातर धनिया होई रेशम की डोरी-
जल भरें हिलोर-हिलोर रेशम की डोरी...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बहुत मुनगा है, अच्छे रेट में बेचना चाहते हैं, रेट नहीं पता, खरीदने के लिए संपर्क करे

हेमसिंह मरकाम आज ग्राम-चियांडांड, पंचायत-डालामहुआ, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) पहुंचे हैं वहां उनकी मुलाक़ात गाँव के उदय कुमार मरावी से हुई है जो बता रहे है कि उनके गांव में पर्याप्त मात्रा में मुनगा है घर-घर में मुनगा के पेंड है, ऐसा लगभग पिछले 20 साल से है पर उन्हें मुनगे का बाज़ार भाव मालूम नहीं है. गाँव में मुनगा के बाड रुधान बने है वे मुनगा बेचना चाहते है इसी से अपना रोजगार करना चाहते है | खराब मौसम में भी अच्छा मुनगा लगा है वे पहले भी इसे बेच कर पैसा कमाते रहे हैं |यदि कोई व्यापारी मुनगा लेना चाहते है तो दिए गए नंबर में संपर्क कर मुनगा खरीद सकते हैं | उदय कुमार मरावी@9575248234.हेमसिंह मरकाम@8964973228.

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »