वनांचल स्वर : याददाश्त बढाने की औषधि
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी आज हम सभी को याददाश्त बढाने की औषधि बता रहे हैं ,वे बता रहे हैं कि संखपुष्पी 250 ग्राम, ब्राम्ही 250 ग्राम, अस्वगंधा 250 ग्राम, मंडूक पर्णी 100 ग्राम, जटामासी 50 ग्राम सभी को पीस कर चूर्ण बना लें, इसके बाद मुक्तापिष्टी और अभ्रक भस्म दोनों को भी 10-10 ग्राम चूर्ण बना लें और मिलाकर सुरक्षित डिब्बे में रख लें, उसके बाद 1-1 चम्मच दिन के दो बार दूध के सांथ प्रतिदन लें, संतुलित भोजन ग्रहण करे, तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन का सेवन ना करें, इस उपचार के दौरान 6 से 8 घंटे सोना अनिवार्य है, इससे याददाश्त की कमी को दूर करने में लाभ मिलेगा| वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 05, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
चरखा के टूटे ना तार मेरा चरखा, चलता रहे हैं...भजन गीत
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुधा श्याम एक भजन गीत सुना रही हैं :
चरखा के टूटे ना तार मेरा चरखा, चलता रहे हैं-
गांधी ने कहता, नेहरू ने कहता, कहता पटेल सरदार-
एक छोटी सी लड़की पार्वती शिव शंकर की पूजा करती थी-
बाबा के बागो में जाती थी डलियों भर फूल लेले आती थी-
लच लच लच कर गजल बनाती थी शिवशंकर को पहनाती थी...
Posted on: Mar 05, 2018. Tags: SONG SUDHA SHYAM VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के पावन भुईया करों मै सेवा जोहार...सेवा गीत
ग्राम-ढपनीपानी, पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
छत्तीसगढ़ के पावन भुईया करों मै सेवा जोहार-
अऊ ईहां के कुल देवी देवता ला करों मै जोहार-
सेवा-सेवा जोहार, दाई सेवा जोहार-
छत्तीसगढ़ के देवी देवता सेवा जोहार-
ऐ गांव के गांव गोसाईन सेवा जोहार-
दुर्गे माई काली माई सेवा जोहार...
Posted on: Mar 05, 2018. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में स्कूल रोड के किनारे है दुर्घटना का खतरा बना रहता है बाउंड्री वाल बनवाने मदद करें...
ग्राम-रेंगाटोला मदले, पंचायत-कर्रामाड, जनपंद पंचायत-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से धन्नूराम कड़ियाम बता रहे हैं, हमारे गांव में प्राथमिक शाला की स्थापना वर्ष 1997-98 में हुआ हैं किन्तु अभी तक अहता निर्माण नहीं हुआ| प्राथमिक शाला सड़क के करीब है, बच्चे छुट्टी में सड़क एवं सड़क किनारे से गुजरते हैं | इस मांग को ग्राम पंचायत और लोक सुराज में रखे लेकिन अभी तक कारवाही नहीं हुई इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो में बात कर निवेदन करें जिससे बाउंड्री वाल का निर्माण हो सके | सरपच@9407673292, सचिव@9165811216, CEO@7587054500, BEO@7587133544, 9406285677. कड़ियाम@9617842358
Posted on: Mar 05, 2018. Tags: DHANNURAM KADIYAM SONG VICTIMS REGISTER
जनकपुर ब्याहने आये सीता को, ब्याहने आये सीता को...होली गीत -
डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार अपने संगीत टोली के सांथ एक होली गीत सुना रहे हैं:
ब्याहने आये सीता को जनकपुर-
ब्याहने आये सीता को-
दसरथ के राजकुमार जनकपुर-
ब्याहने आये सीता को-
जनकपुर ब्याहने आये सीता को-
ब्याहने आये सीता को...
