धन से किताब मिलती है, किन्तु ज्ञान नही...कविता

ग्राम-मजुरगोड़ी, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से उर्मिला आयाम एक कविता सुना रही हैं :
धन से किताब मिलती है, किन्तु ज्ञान नही-
धन से आभूषण मिलता है, किन्तु रूप नही-
धन से सुख मिलता है, किन्तु आनंद नही-
धन से सांथी मिलते हैं, किन्तु सच्चे मित्र नही-
धन से भोजन मिलता है, किन्तु भूख नही-
धन से दवा मिलता है, किन्तु स्वास्थ्य नही...

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: SONG URMILA AYAM VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में तालाब नहीं होने से लोगों को नहाने और पशुओं को पीने के पानी की समस्या होती हैं...

ग्राम-कमराखोल, पंचायत-लुखान, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिंदरू बैगा बता रहे हैं कि उनके गाँव में नहाने के पानी की समस्या है, वे नहाने के लिए नल का उपयोग करते हैं, पशुओं को भी पीने के पानी की दिक्कत होती हैं, उनका कहना है, यदि गांव में तालाब की सुविधा हो जाए तो लोगों को नहाने और पशुओं के पीने के पानी की सुविधा हो सकती|अधिकारियों का कहना है अभी पंचायत से तालाब आबंटित नही हुआ है, इसलिए काम रुका है, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गये नंबरों पर संबंधित अधिकारी से अधिक से अधिक बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदत करें: सचिव@7477045091. संपर्क नंबर@7089013245

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हो माँ, मै तोर कोरा के बेटी हो, मोला आन दे जग मा...छत्तीसगढी कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडीहारी एक छत्तीसगढी कविता सुना रहे है :
हो माँ, मै तोर कोरा के बेटी हो, मोला आन दे जग मा-
मै तोर कोरा मा खेलहूँ ओ, बड़े होंहू खेलहूँ, कुदहूँ-
पढहूँ, लिखहूँ, आगे बढहूँ ओ-
तोर नाम ला रोशन करहूँ, तोर संग मा मै रहूँ ओ-
तोर काम मा मै हांथ बटाहूँ...

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: KANHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

6 महीने से विधवा पेंशन नही मिला, अधिकारी बोलते हैं बैंक जाओ, बैंक बोलता है पैसा नहीं आया...

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-पहिया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां सीता नेटी से गाँव की विधवा बुजुर्ग महिला सोन कुंवर बता रहे हैं, कि उन्हें विगत 6 महीने से विधवा पेंशन नही मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किये, तो सरपंच, सचिव कहते है बैंक से मिलेगा| बैंक में भी आवेदन किया, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ| इसलिए साथी परेशान होकर सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गये नंबरो पर अधिक से अधिक बात कर निवेदन करे जिससे उन्हें विधवा पेंशन मिल सके | सरपंच@9977716625, CEO@9977408388.

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के...बाल कविता

बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लाला मंजुला एक कविता सुना रही हैं :
हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के-
टांगें इसके मोटी है आँखें इसकी छोटी है-
खाना पत्ति खाती है लंबे सूंढ़ हिलाती है-
सुप्पा जैसे इसके कान देखो देखो इसके शान...

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: LALA MANJULA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »