ढूंढ ले ठिकाना बन्दे, ढूंढ ले ठिकाना...गीत
ग्राम-बियारपुर, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकुन्दलाल जायसवाल एक गीत सुना रहे है:
ढूंढ ले ठिकाना बन्दे, ढूंढ ले ठिकाना-
इस दुनिया में आने वाला, हर कोई एक दिन जायेगा-
राजा हो या रंक भिखारी, काल उठा ले जायेगा-
अब ना चलेगा कोई बहाना, ढूंढ ले ठिकाना बन्दे, ढूंढ ले ठिकाना-
ढूंढ ले ठिकाना बन्दे, ढूंढ ले ठिकाना...
Posted on: May 17, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प नहीं, हम तालाब और नाले का गंदा पानी पीकर बीमार पड रहे हैं...
ग्राम-कुबेरपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अरविंद साकेत बता रहे है कि वार्ड 9 में 20 परिवार है जो अभी नाले का पानी पी रहे है क्योंकि मोहल्ले में कोई हैंडपंप नहीं है| ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या के बारे में पंचायत एवं जिला में शिकायत की गई परन्तु हो जायेगा ऐसा हर बार बोला जाता है, लेकिन समस्या का निराकरण नही हो रहा है| ताल़ाब व नाले का पानी पीने से बीमार भी हो जाते है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों से फोन पर बात कर मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: PHE@9579733942, कलेक्टर@9826443377. अरविंद@9575646061.
Posted on: May 17, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi :17th May 2018 -
मध्यप्रदेश :जबलपुर,पांचवीं क्लास के बाद पढाई छोड़ने को मजबूर हैं आदिवासी बेटियां -नईदुनिया – बिलासपुर।लापरवाही : दो लाख 80 हजार किसानों को नहीं मिला बीमा का लाभ – नईदुनिया –
छत्तीसगढ़ :बस्तर के आदिवासियों की पत्थलगड़ी, जिन पर दर्ज है दर्द की दास्तां – पत्रिका – छत्तीसगढ़ :दंतेवाडा |एनएमडीसी पर स्थानीय भर्ती के दबाव के बीच परीक्षा की तैयारी में जुटे 800 युवा – दैनिक भास्कर -
Posted on: May 17, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS
अरे गोरी चली नईहर का बलम सिसकी दई-दई रोमएं... बधेली लोकगीत
संजीवनी नगर, गौतम मढिया, गढ़ा, जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से उमेश कुमार एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं :
अरे गोरी चली नईहर का बलम सिसकी दई-दई रोमएं-
बागो मा रोमय बगईचों मा रोमय-
फुला बरिया पर मूड दई मारै बलम सिसकी दई-दई रोमएं-
कोठो मा रोमय कोठरियों मा रोमय-
अरे डेहरी पर मूड दई मारै बलम सिसकी दई-दई रोमएं-
खटियो मा रोमएं खाटूलियो मा रोमय...
Posted on: May 17, 2018. Tags: SONG UMESH KUMAR VICTIMS REGISTER
नवा नवा खेले आये, नवा ला खेलाये रे...करमा गीत
ग्राम-कुबेरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पूजा देवांगन एक करमा गीत सुना रही है :
नवा नवा खेले आये, नवा ला खेलाये रे-
नवा उरुमान कुदीना लारकाए रे-
कुदीना लारकाए , कुदीना लारकाए – बोथल बसी खवासी लगी जाए – दूसरा वी जाए के रोवासी लगी जाए...
