कभी राम बन के कभी श्याम बन के...भजन-

जिला-मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) से सुभाष चंद्र एक भजन सुना रहे हैं:
कभी राम बन के, कभी श्याम बन के-
चले आना प्रभु जी चले आना-
तुम राम रूप में आना-
सीता साथ लेके धनुष हाँथ लेके-
तुम कृष्ण रूप में आना-
राधा साथ लेके मुरली हाँथ लेके-
कभी राम बन के कभी श्याम बन के...(AR)

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेट दर्द का घरेलू उपचार बता रहे है| कंठकरंज के आधे फल का चूर्ण बना लें और गुड़ मे मिलाकर सेवन करें, एसा करने से
पेट दर्द से आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

मुझें वृदावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, मेरा उम्र 71 साल हो चूका है, कृपया मदद करें...

ग्राम-नवाधकी, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मनीराम गोंड वृदा पेंशन की समस्या बता रहे है कि उनकी उम्र 71 साल हो चूका है, पेंशन नहीं मिल रहा है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि दियें गयें नम्बरों में बात करके वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें : सचिव@9926926046, सम्पर्क नम्बर@9098594490. ID (183057) DW

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: DISABILITY PENSION SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

अभी खबर दिल्ली से आई मक्खी रानी उसको लाई...कविता-

ग्राम-चोलनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से नंदाराम कुंजाम व साथी कविता
सुना रहे है:
अभी खबर दिल्ली से आई-
मक्खी रानी उसको लाई-
टिड्डे ने हांथी को मारा-
हाथी क्या करता बेचारा-
घुस बैठा मटके के अन्दर-
मटके में थे डाई बन्दर-
उन्हें देख कर हाथी रोया-
रोते रोते फिर वही सोया... ID (182982) D

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: DANTEWADA CG POEM SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

जिला-राजनन्दगावं (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव जनरल नालेज बता रहे है:
अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस मनाया जाता है – 4 फरवरी-
अंतर्राष्ट्रीय मलेरिया दिवस मनाया जाता है – 25 अप्रैल-
अंतर्राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है – 16 मई-
उत्तरप्रदेश की स्थापना हुई – 24 जनवरी सन 1950-

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »