शंकर झारखंडी बड़ी गंगा तीर...भजन गीत

ग्राम-धुमाधाड़ भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमिता कोरचे एक गीत सुना रही है:
शंकर झारखंडी बड़ी गंगा तीर-
मोर सुगजी पार्बती खरे असना-
कौने लाने त्रिशूल कौने लाने डमरू-
मोर सुगजी खरीद लाने लाल ध्वजा-
पंडा लाने त्रिशूल भंडारी लेन डमरू...

Posted on: Feb 01, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Anuppur Bultoo Radio from Madhya Pradesh: 28th January 2017...

Today Babulal Neti and Rani Lakda are presenting a Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi language in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Jan 28, 2017. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI RANI LAKDA SONG VICTIMS REGISTER

आज मेरा उम्र हुआ बचपन का...कविता

विकासखंड+तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक स्वरचित रचना सुना रहे है:
आज मेरा उम्र हुआ बचपन का-
चाल चलन है बचपन सा-
हरियाली सी प्रेम सदा एक साथ-
मुझे एक संत ने कहा-
मत करना तू खेती कभी भी एक साथ-
आज मेरा उम्र हुआ बचपन का...

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

खेतों में आग: लोगों को शक जो लोग इस ज़मीन पर माइनिंग करना चाहते हैं इसके पीछे उनका हाथ...

तहसील-तमनार, जिला रायगढ़ (छतीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता गोढीखार और कसडोलखार गाँव के बीच खेतों में लगी भयावह आग के बारे में बता रहे हैं. वे कह रहे हैं बहुत दर्दनाक स्थिति है खड़ी फसल जल रही है आग फ़ैल रही है लोग हताश हैं प्रशासन अधिक कुछ नहीं कर रहा है . लोगों को शक है कि एक कंपनी जो इन जमीनों पर माइनिंग करने के लिए कब्जा करना चाहती है इस आग के पीछे उनका हाथ हो सकता है इसलिए वे जिला कलेक्टर से यह मांग कर रहे है कि इसकी जांच की जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो. वे सीजीनेट के श्रोताओं से कलेक्टर पर दबाव बनाने का अनुरोध कर रहे हैं. जिला कलेक्टर@9425532330, 07762222103. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275

Posted on: Jan 22, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

मछुआरा स्व सहायता समिति का काम ठीक से नहीं हो पा रहा है, प्रशासन से उन्हें और मदद चाहिए...

जिला-रायगढ़ (छतीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है कि केलो जलाशय के पास में कपिल मछुवारा समिति की बैठक चल रही है. वर्ष 2013 में इस समिति को पट्टा दिया गया था 10 वर्ष के लिए और उस जलाशय का रकबा 855.785 हेक्टेयर है अभी प्रशासक अधिकारी आए हुए है और आसपास की कुछ सदस्य महिलायें हैं जो बता रही है कि उस जलाशय से 3-4 साल से को कोई फायदा नहीं हो रहा है और मछली भी नहीं मिल रही है और मछुवारा समिति की गतिविधि भी ठीक से नहीं चल रहा है, अधिकारी से अभी बातचीत चल रही है पर आप सभी सुनने वाले साथी कृपया रायगढ़ कलेक्टर@9425532330 से भी बात कर यहां की व्यवस्था सुधारने में मदद करें जिससे इन ग्रामीण महिलाओं को लाभ हो सके. राजेंद्र@9993891275.

Posted on: Jan 17, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »