अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनवाया लेकिन अब महीनों से पैसे नहीं दे रहे, चक्कर कटवा रहे...
ग्राम-रिगारा, पोस्ट-बढेरुवा, तहसील-मैहर, जिला-सताना (मध्यप्रदेश) से शारदा प्रसाद पटेल बता रहे हैं, 3 महीने पहले उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, इसलिए अधिकारियों के कहे अनुसार उन्होंने शौचालय का निर्माण कराया और उसका उपयोग भी कर रहे है, उनका कहना है सरपंच, सेकेट्री उनके शौचालय का फोटो खीचकर ले गए और उसे ऑनलाइन भी कर दिया, लेकिन पैसा मांगने पर रोजगार सहायक गुमराह करता है, उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे योजना का पैसा मिल सके|
रोजगार सहायक@7509950023, सरपंच@9755659224. पटेल@8878239161
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: SHARDA PRASAD PATEL SONG VICTIMS REGISTER
13 मार्च को दिल्ली में होले वाले किसान युनियन आंदोलन में शामिल होने का संदेश देते हुए कविता...
जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैश्य 13-03-18 को जंतर मंतर में होने वाले भारतीय किसान यूनियन महापंचायत आंदोलन में किसान, मजदूर को शामिल होने कहते हुवे एक कविता सुना रहे हैं :
इंकलाब का परचम खोल आज बना ले अपना बोल-
अपनों ने ली तेरी जान तू अपनी ताकत पहचान-
जय जवान और जय किसान यह नारा मिल कर बोल-
मत सह चुप रह कर यह अन्याय समझ ना अपने को निर उपाय-
तोड़ ये सेवक की जंजीर तू ही है देश की तकदीर...
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: LALJI VAISHYA SONG VICTIMS REGISTER
विश्वप्रसिद्ध लिंगो पेन करसाड मेला 29 से 31 मार्च 2108, आमाबेडा उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़...
उत्तम आतला बता रहे हैं, विश्व की सबसे प्राचीनतम सामुदायिक प्रयोजन प्रसिद्ध पंहादी पारी कुपार लिंगो पेन करसाड 29 से 31 मार्च 2018 को वलेकनार्र, आमाबेडा उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ में आयोजित होनी है, यह पेन मेला का आयोजन प्रत्येक 4 साल के अंतराल में किया जाता है, लिंगो पेन राऊड प्रबंधन कमेटी व सेवा मुल्ले वालेकनार्र के देखरेख में की जाती है यह पेन करसाड आत्मनिर्भर व सेवा आधारित सिद्धांतों पर आयोजित किया जाता है, यह जानकारी लिंगो पेन राऊड प्रबंधन प्रमुखों व माजी पनो पुजारको ने दी है, करसाड में आने वाले समस्त कोयतोर को आह्वान किया गया है की पारंपरिक तरीके से ही पेन सेवा, दर्शन करे| उत्तम आतला@7697080920.
Posted on: Mar 08, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
गोंडवाना शब्द जातिवाचक नही बल्कि राष्ट्रवाचक, हमें गर्व है कि हमने गोंडवानालैण्ड में जन्म लिया...
ग्राम-मलखट्टा, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मानसिंह टेकाम बता रहे हैं, गोंडवाना शब्द जातिवाचक नही बल्कि राष्ट्रवाचक है, इसका अर्थ किसी जाति या समुदाय से नही बल्कि एक बड़े भू भाग से है| जिसमे हम निवास करते हैं और जिसमे हम सब ने जन्म लिया है और जीवन जी रहे है, और उसी में हम सभी को मरना है| लेकिन कुछ लोग इसे जाति वाचक बताकर समाज के लोगो को गुमराह कर रहे हैं| हमें ऐसे लोगो की बातो में नही आना चाहिए| जिसे वास्तविकता का पता ही ना हो कि गोंडवानालैंड एक भूभाग का नाम है जिसमे हम सभी निवास करते हैं, आई लाइक गोंडवाना लैंड, आई लव गोंडवानालैण्ड। हमें गर्व है कि गोंडवाना में जन्म लिया| मानसिंह टेकाम@9981622548
Posted on: Mar 08, 2018. Tags: MANSINGH TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
ऐ समूह हमारी, अच्छा हो बुरा हो हम सब की जिम्मेदारी...महिला समूह गीत
ग्राम-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से उमा सिंह एक गीत सुना रही हैं :
ऐ समूह हमारी-
अच्छा हो बुरा हो हम सब की जिम्मेदारी-
घर की परिवार जैसे ममता से रहेंगे-
गाड़ी के चक्र जैसे एक सांथ से चलेंगे-
गरीबो की एक सांथ मजबूती मिलेगी-
एक सांथ बैठकर बात करने आओ-
वेदन रोदन का कारन समझाओ...
