हाथो में लेकर माँ मुझे एक बार वीणा बजा दे...सरस्वती वंदना -

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर धामनी, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक सरस्वती वंदना सुना रही हैं :
हाथो में लेकर माँ मुझे एक बार वीणा बजादे माँ एक बार –
माँ मै तुझे एक पल भूल न पाऊं तेरे चरणों में सदा शीश झुकाऊं-
आंचल में ले लो मुझे एक बार वीणा बजादे तू माँ एक बार-
सोना चांदी हिरा मोती नही चाहिए-
तुझसे बड़ा मान मैया, वही चाहिए-
मैया आज सुन ले तू मेरी पुकार-
मेरे मन में ज्ञान का दीपक जला दे माँ-
वीणा बजा दे माँ एक बार...

Posted on: Sep 24, 2017. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

पिपही के पान में झुलेला बंदरा, निके चंदना बहेरा : पारम्परिक कर्मा गीत...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक पारम्परिक किसुन खेल कर्मा गीत सुना रहे है – पिपही के पान में झुलेला बंदरा ,निके चंदना बहेरा-
काके ला ढोल सोभे काके ला नंगेरा-
काके ला मंदर शोभे काके ला नंगेरा निके चंदना बहेरा-
पिपही के पान में झुलेला बंदरा निके चंदना बहेरा...

Posted on: Sep 23, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

सूरज की किरणे आती है, सारी कलियाँ खिल जाती है...कविता

ग्राम-पाली, जिला-रीवा (म.प्र.) से शिवकुमार द्विवेदी एक कविता सुना रहे है:
सूरज की किरणे आती है सारी कलियाँ खिल जाती है-
अंधकार सब खो जाता है सब जग सुन्दर हो जाता है-
चिड़िया गाती है मिलजुलकर बहते उनके मीठे स्वर-
ठंडी-ठंडी हवा सुहानी चलती है जैसे मस्तानी-
नयी ताजगी नयी कहानी नया जोश पाते है प्राणी-
सुबह गर्मी लगती है जिनको मेहनत प्यारी लगती उनको-
मेहनत सबसे अच्छा गुण आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है...

Posted on: Sep 23, 2017. Tags: SHIVKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : शराब से होने वाले दुष्प्रभाव और इससे जुड़ी भ्रांतियां

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम शराब से होने वाले दुष्प्रभाव और बचाव के बारे में छत्तीसगढ़ी भाषा में बता रहे है, वे कह रहे हैं कि समाज में एक भ्रम है कि परिश्रम करने वाले के लिए नशा जरुरी है और नशा करने से यौन शक्ति बढ़ती है, नशा करने से सृजनशीलता बढ़ती है, अधिक काम कर सकते हैं, नशा से उच्च लोगों से मित्रता हो सकती है आदि आदि जिसके कारण लोग नशा करते है ये बता रहे है ऐसा कुछ भी नहीं है इससे शरीर में किसी प्रकार का विकास नहीं होता केवल नुकसान होता है साथ ही यह समाज के लिए भी हानिकारक है इसलिए इसका उपयोग नही करना चाहिए | हेम सिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Sep 23, 2017. Tags: HEM SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

आदेश नहीं आया कहकर बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं, किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है...

ग्राम-खड़गाँव, पोस्ट-विश्रामपुरी, तहसील-बड़ेराजपुर,जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से मंगल राम मंडावी किसानो कि समस्या के बारे में कह रहे हैं उनके गाँव में किसानो की बहुत समस्या है,बिजली विभाग वाले किसानो को बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं जिसकी वजह से वो खेत में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं खेती का काम नहीं हो पा रहा है|उन्होंने जब बिजली विभाग से शिकायत की तो आदेश नहीं आया है बोलकर मना कर दिया|इसलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ,साथी दिए हुए नम्बरों पर फ़ोन कर अधिकारियों पर दबाव बनायें और बिजली कनेक्शन दिलाने में मदद करे: कलेक्टर@9424200202. मंगल राम मंडावी@8120473865

Posted on: Sep 23, 2017. Tags: MANGAL RAM MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »