एक साल हो गया रोजगार गारंटी का पैसा नहीं मिला,अधिकारी सिर्फ घुमाते हैं, कृपया मदद करे...
ग्राम-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा से धनसाय मरावी के साथ सुखदेव मरकाम है जो कह रहे हैं उनको रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करे 1 साल हो गया पर मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है, उन्होंने 40 गोदी खोदने का काम किया था | अधिकारी सिर्फ घुमाते हैं, बैंक और ग्राम पंचायत के चक्कर काट-काट के थक गए हैं| कई बार पंचायत में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनके रुके हुए पैसे मिल सकें :बैंक मैनेजर@8223094001. सुखदेव मरकाम@8462814122.
Posted on: Sep 27, 2017. Tags: SONG SUKHDEV MARKAM VICTIMS REGISTER
कोने बेरा में जिउ छुट जाए रे, नई बांचे चोला...छत्तीसगढ़ी लोकगीत
ग्राम पंचायत-गुढ़ा, विकासखंड-गौरेला,जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से एक महिला साथी छत्तीसगढ़ी लोकगीत सुना रही हैं:
इन्हा नई हए रे कोनो रे हितवा-
घर बने हे माटी के मितवा-
कोने बेरा में जिउ छुट जाए रे नई बांचे चोला-
जियत ले रंग रंग के ओढना ओढाए रे-
पलना पोढ़ाये रे लाल परदेशी घुमाए-
बढ़गे जवानी रे बालक के बानी रे-
रग रग ले मुड़ी डोलाए-
इन्हा नई हए रे कोनो रे हितवा-
घर बने हे माटी के मितवा-
कोने बेरा में जिउ छुट जाए रे नई बांचे चोला...
Posted on: Sep 26, 2017. Tags: KANHAIYA LAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
ए गा गोंडवाना सगा बड़ादेव के अपन दिल में बसा...गोंडवाना गीत
ग्राम पंचायत-कटरा, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बलदेव सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
ए गा गोंडवाना सगा बड़ादेव के अपन दिल में बसा
अरे मुट्ठी बाँध के जय सेवा बोलो
जय सेवा बोलो गा जय सेवा बोलो
मुट्ठी बाँध के जय सेवा बोलो
ए गा गोंडवाना सगा बड़ादेव के अपन दिल में बसा...
Posted on: Sep 26, 2017. Tags: BALDEV SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव को जाने वाली सड़क इतनी खराब है कि एम्बुलेंस नहीं पहुँच पाती, रोगी परेशान हो रहे हैं...
ग्राम पंचायत-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम बता रहे हैं ग्राम तक जाने वाला पहुँच मार्ग इतना खराब हो गया है कि एम्बुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती है जिस कारण आपातकालीन स्थिति में बीमार व्यक्तियों की रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है और गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | इस समस्या को लेकर उन्होंने ग्राम पंचायत तथा जनपद में शिकायत की थी पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसीलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं साथी दिए हुए नम्बरों पर अधिकारीयों को फ़ोन कर दबाव डाले और रोड निर्माण करवाने में मदद करे:CEO@9425836026,सरपंच@9907784947.मरकाम@7747968488
Posted on: Sep 26, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
एक उड़ता है सफर से नये आया जैसा...कविता
ग्राम-विशेषरपुर, जिला-चंदौली (उत्तरप्रदेश) से करिश्मा एक कविता सुना रही हैं :
एक उड़ता है सफर से नये आया जैसा-
दुल्हन गई वहां से भाग-
चंदा मामा दूर के, पुड़ी पकाए दूर से-
आप खाए थाली में-
मुन्नों दे दे थाली में गए टूट-
मुन्ने गए रूठ-
पानी बरसा चम-चम-
छाता लेकर निकले हम...
