रे रे लोयों रे रे रेला रेला...गोंडी गीत
मरकाबेडा, ग्राम-हलामीमुंजमेटा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रानू वड्डे और साथ में नीलाबती वड्डे गोंडी गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोयों रे रे रेला रेला – छाय रेला रे रेला रेला रे रे रेला – निक जोहार लागी रा लिंगो निक
जोहार लागी रा लिंगो –
निया वेले पाटा रा लिंगो-निया
वेले पाटा रा लिंगो – निया वेले डाक्का रा लिंगो-
निया वेले डाक्का रा लिंगो – पाटा गुरु निम्या रा लिंगो –
डाक्का गुरु निम्मा रा लिंगो...
Posted on: May 23, 2018. Tags: RANU WADDE NILABATI WADDE GONDI GEET
ओतेक दिन बाबा दादी कर रही, मकई रोटी महुआ लाटा के आहार...कर्मा गीत
नीलकंठपुर, ग्राम-गोरगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
ओतेक दिन बाबा दादी कर रही, मकई रोटी महुआ लाटा के आहार-
सरई लाटा के आहार हो, आजे लोग कर चाऊर दाल के आहार-
ओतेक दिन बाबा दादी कमायें, मेझरी कोदों माड सवा मडिया के माड-
आज लोग के हाईब्रीड धान के प्रचार, हाय रे हो हाई ब्रेड धान के प्रचार-
ओतेक दिन बाबा दादी परे लाखो दुःख बीमार, परे लाखो दुःख बीमार हो-
ओमन करे जंगली जड़ी के उपचार, कई सनो दुःख भागे मुडी के पराये...
Posted on: May 23, 2018. Tags: JAGDEV POYA SONG VICTIMS REGISTER
काहा जन्म तुहारे रामेव सुगा काहा, ले लेले उपदेश...सुवा गीत
ग्राम-खैरा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) सीता सिंह शाण्डिल एक सुवा गीत सुना रही हैं:
काहा जन्म तुहारे रामेव, सुगा काहा ले लेले उपदेश-
राम सुवा हो काहा ले लेले, उपदेश आव राना बानी मन-
जन्म तुमहारे रामेव सुवा पिंजड़ा, में लेहे उपदेश-
रामेव सुवा हो पिंजड़ा में लहे, उपदेश रामेव सुवा-
काहा जन्म तुहारे रामेव सुगा काहा ले लेले उपदेश...
Posted on: May 23, 2018. Tags: SEETA SINGH SHANDILYA SONG VICTIMS REGISTER
गर्मी के दिनों में अपने घर के बाहर पानी का डब्बा रखे जिससे पशु -पक्षियों को पानी मिल सके...
जिला-झाबुआ (मध्यप्रदेश) से संदीप बैरागी बता रहे है कि हमें आज अपने पर्यावरण एवं हमारे खेत, जमीन को बचाने के लिए पशु पक्षी से भी स्नेह रखना जरुरी है, गर्मी के दिनों में पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना चाहिए| घर के बाहर पानी का डब्बा या ऐसी चीज़ रखे जिससे पक्षियों को पानी मिल सके एवं खेत में भी इस तरह की व्यवस्था करना चाहिए, गर्मी के दिनों में कई जंगली पशु पक्षी पानी नही मिलने के कारण मर जाते है. जो हमारे पर्यावरण के लिए भी ठीक नही है, हमें पर्यावरण एवं खेती की जमीन को बचाना है तो गर्मियों के दिनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना चाहिए. संदीप बैरागी@8878723923
Posted on: May 23, 2018. Tags: SANDEEP BAIRAGI SONG VICTIMS REGISTER
हम 30 लोगों ने एक साल पहले मनरेगा में मजदूरी का काम किया, पैसा अभी तक नही दिया...
ग्राम-जिल्हापारा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हीरा बाई, हरी सिंह, अनिल सिंह बता रहे हैं साल भर पहले रोजगार गारंटी में पोखरी में करीबन 30 लोगो ने काम किया है| जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नही हुआ है|इस मामले को लेकर कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत की गई है, परन्तु आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया दिए गये विभागीय अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सचिव@9669593766, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नम्बर लाल बहादुर@7354946572.

