Impact: Our solar handpump got repaired after report on CGnet Swara...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम बता रहे है कि हमारे गांव के बस्ती में सौर उर्जा से चलने वाली एक नल कूप है जो खराब हो गया था, चालू करने के लिए पत्थर लगाना पड़ता था, किसी दुर्घटना का खतरा रहता था, इस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने अधिकारीयों के पास कई बार आवेदन किया लेकिन कोई काम नही हुवा| तब परेशान होकर सीजीनेट में अपनी समस्या रिकॉर्ड किया और 15 दिन बाद कर्मचारी आकर नलकूप का सुधार कर दिए, इसलिए वे और ग्रामवासी बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सुननेवाले सांथियो और संबंधित अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं| हेमसिंह मरकाम@9575248234.
Posted on: Mar 13, 2018. Tags: HANDPUMP HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATER
भोले बाबा भोले बाबा, भोला सबका सहारा है...भजन गीत
ग्राम-कड़िया, पोस्ट-केरतासेनपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सोन कुंवर एक भजन गीत सुना रही हैं :
भोले बाबा भोले बाबा, भोला सबका सहारा है-
भोले जी जटाओं में गंगा की धारा है-
भोले जी के गले में सर्पों की माला है-
भोले जी के कमर में मिरगा की छाला है-
भोले जी के हांथो में त्रिशूल और डमरू है-
भोले बाबा भोले बाबा, भोला सबका सहारा है...
Posted on: Mar 13, 2018. Tags: SONG SON KUNWAR BALRAMPUR VICTIMS REGISTER
नारी मन ला सम्मान देबो, छत्तीसगढ़ ला जगाबो गा...छत्तीसगढ़ी गीत
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नारी मन ला सम्मान देबो, छत्तीसगढ़ ला जगाबो गा-
लईका के महतारी ला पढ़ाबो नोनी ला स्कुल भेजाबो गा-
छत्तीसगढ़ के नारी मन हा आगू बढ़ही भईया मोर-
विकास ला ये मन गढ़ही गा छत्तीसगढ़ ला जगाबो गा-
खेल शिक्षा राजनीति किसानी के, ज्ञानी मन पाही गा-
बाप महतारी के नाम ला देश दुनिया मा जगाही गा...
Posted on: Mar 13, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पास जमीन नहीं, निराश्रित पेंशन मिलना चाहिए, अधिकारी आज-कल बोलकर गुमराह कर रहे...
वनांचल क्षेत्र ग्राम-छीटाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिदरी बाई बता रहे हैं, उनको निराश्रित पेंशन नही मिल रहा है वे मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिए लेकिन अधिकारी आज मिलेगा कल मिलगा बोलकर गुमराह कर रहे हैं कोई कारवाही नही हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, दिए नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे उनको निराश्रित पेंशन योजना का लाभ मिल सके: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359330, मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा...गीत
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा-
यह शुभ दिन है हम सबका लहरा लो तिरंगा प्यारा-
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गवाये-
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये-
ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी-
जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी...

