करू सेवा-सेवा बड़ा देवा रे, तोर नाम की तोर धाम की बड़ा देवा...गोंडवानी गीत -

ग्राम-उद्वी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से पिंटू सिंह वरकडे एक गोंडवानी गीत सुना रहे हैं :
करू सेवा-सेवा बड़ा देवा रे-
तोर नाम की तोर धाम की बड़ा देवा-
पहला सेवा मात पिता की-
दूजे गुरु की सेवा, गो माता की सेवा करिहो-
इससे बड़ा न कोई मेवा-
बड़ादेव की सेवा करिहो, काली दाई की सेवा-
धरती माई की सेवा करिहो जिसमे भरे है देवा-
सगा समाज की सेवा करिहो जिसको लगे है मेवा-
दूर-दूर से भईया आये, आये गुरु और चेला-
करू सेवा-सेवा बड़ा देवा रे...

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: PINTU SINGH VARKADE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में हैंडपंप है पर नहानीघर न होने से महिलाओं को नहाने के लिए दूर नाले में जाना पड़ता है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से खुशी पोया बता रही हैं हमारे गांव के वार्ड नम्बर 1 में हैण्ड पम्प है जो दो सड़को के बीच में है जिसमे हमेशा वाहन चलती रहती है और इस हैण्ड पम्प के पास नहानी घर नही है जिसके कारण महिलाओं को नहाने के लिए दूर नाले में जाना पड़ता है इससे महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है वे इस बारे में सरपंच व् अन्य अधिकारियों से कई बार अनुरोध कर चुके हैं पर कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बर पर बात कर दबाव बनायें जिससे इस समस्या का निराकरण हो सके |सरपंच@7772911742. खुशी पोया@9753553881.

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: KHUSHI POYA SONG VICTIMS REGISTER

75 साल की हो गई हूँ पर आज तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला, अधिकारी सिर्फ बेवकूफ बनाते हैं...

ग्राम-बर्पटिया, विकासखंड-प्रतापपुर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ बुजुर्ग महिला उमा बाई हैं जो 75 वर्ष की हो गयी हैं पर आज तक उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिलता है |तीन बार इन्होने पंचायत में आवेदन किया, सरपंच,सचिव के चक्कर काटे पर इन्हें आश्वासन दे कर चुप करा दिया जाता है| उमा बहुत गरीब परिवार की हैं| इसलिए वे सीजीनेट स्वर के सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ताकि साथी दिए गए नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाये जिससे इन्हें वृद्धा पेंशन मिल सके: सरपंच@84630168024, सचिव@8462880401, CEO@9406128383, ग्रामीण धनसाय मरावी@7354720356.बाबूलाल नेटी@9753553881

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

चितावर में वो चिरई बोले, मन के कलप-ना ला नई खोले...छत्तीसगढ़ी ददरिया गीत

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नर्मदा प्रसाद छत्तीसगढ़ी ददरिया गीत सुना रहे हैं:
चितावर में वो चिरई बोले-
मन के कलप-ना ला नई खोले-
तोला कोन बन मा-
तोला कोन बन मा खोजेंव मोर मैना-मंजूर-
जोड़ी मोला, जोड़ी मोला तार लेबे रे दोस्त-
जोड़ी मोला तार लेबे रे दोस्त-
तोर घर गियेंव मैं कूटत रहे धान-
मोर जिंवरा तरसगे पीपर कस पान-
तोर घर गियेंव मैं कूटत रहे धान-
मोर जिंवरा तरसगे पीपर कस पान-
चितावर में वो चिरई बोले-
मन के कलप-ना ला नई खोले-
तोला कोन बन मा-
तोला कोन बन मा खोजेंव मोर मैना-मंजूर-
जोड़ी मोला, जोड़ी मोला तार लेबे रे दोस्त-
जोड़ी मोला तार लेबे रे दोस्त...

Posted on: Sep 27, 2017. Tags: NARMADA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कृमि तथा बवासीर का घरेलू इलाज

ग्राम-रौचंद, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू आज हमारे आसपास पाए जाने वाले गुमा के पौधे के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं। वे बताते हैं कि गुमा 1 से 3 फुट का छोटा सा पौधा होता है और यह हमारे गाँवों के खेत अथवा झाड़ियों में आसानी से देखने को मिलता है जिसमें छोटे-छोटे गाँठ जैसे गुच्छेदार फल लगते हैं, इसके फल के चारो तरफ सफ़ेद फूल लगे होते हैं और ऊपर में दो छोटी पत्तियां होती है|इसके पत्तियों की सब्जी बना कर खाने से पेट में होने वाले कृमि और खूनी तथा बादी दोनों प्रकार के बवासीर से आराम मिलता है | हमारे आसपास ऐसी अनेक वनस्पतियां है जिनके बारे में जानकार हम अपना घरेलू उपचार कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए अमित साहू@8964931287.

Posted on: Sep 27, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »