पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से वे लोग अपना गांव छोड़ कर नारायणपुर में रह रहे हैं,

कुमाराम सोरी जी ग्राम रेखावाया अबूझमाड़ से बता रहे है इन्होंने नक्सलीयों के डर से गाँव छोड़कर भाग आए हैं|इनके साथ साथ गाँव के बाकी लोग भी भाग कर नारायणपुर आ गए हैं|इनका कहना है कि नक्सलीयों ने इनको मुखबिरी का आरोप लगाया और धमकाना शुरू कर दिया इन्हे जान से मरने की धमकी भी दी गई|इस कारण इनको गाँव छोड़कर अन्य स्थान पर भागकर आना पड़ा| इनको सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाया है|इनके विकास के लिए कृपया इनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें|संपर्क नंबर कलेकटर@94252005669, सीईओ@9490957735.

Posted on: Jan 15, 2022. Tags: ABUJHAMAD CG DISPLACED KUMAARAM SORI MAOIST NARAYANPUR REKHAWAYA VICTIM

पेंशन नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-चंद्रागिरी, कड़तीपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पनकुराम मंडावी जी अपने बड़े पापा की समस्या बता रहें हैं कि मेरे बड़े पापा जी 65 साल के है| वे चल और देख भी नहीं पाते और अभी तक इन्हे पेंशन नहीं मिल पाई है|इनको पेंशन की जरूरत है| संपर्क नंबर@9340395448, सरपंच@8770682214. सचिव@9407747016.

Posted on: Jan 15, 2022. Tags: BASTAR CG CHANDRAGIRI DARBHA PANKURAM MANDAVI PENSION PROBLEM

नालोली वडसा मेटा...गोंडि गीत-

ग्राम-पकलुपरा, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छतीसदगढ़) से लखमु जी सीजी नेट के श्रोताओं को नवाखानी त्योहार से संबंधित गोंडि गीत सुना रहे हैं:
नानोली ये मावा वडसा मेटा तिहार-
वडसा मेटा तिहार नानों मेडसा कोटा-
किडप किडपना नो किंडपा-
आ बो उसे बासे ते बुरीया बोना-
नानोली बया एनएं वडसा...

Posted on: Jan 15, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI LAKHAMU PAKLUPARA SONG

हमारे पारा पानी की बहुत समस्या हैं, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, (पांडूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे हैं, वे पांडूपारा के निवासी हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 40 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी मनकूराम पोयाम का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9770252457, PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jan 15, 2022. Tags: BASTANAR CG MANKURAM POYAM PROBLEM WATER

पानी की समस्या है, नाला का पानी पीते हैं...

ग्राम पंचायत-कापानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू कवासी बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी सीताराम कश्यप का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@7647836325, सचिव@7440645458, संपर्क नंबर@9479112771.

Posted on: Jan 15, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG KAPANAR PROBLEM SOMARU KAWASI WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »