२६ गाँवों को कोयला खदान के लिए उजाड़ने की सरकारी योजना की अफवाह, दहशत का माहौल...

राजेन्द्र गुप्ता जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ के ब्लॉक-तमनार से बता रहे हैं कि यहां ऐसी उड़ती हुई खबर है कि क्षेत्र के छब्बीस गाँव को कोयला खदान के लिए खाली किया जाएगा इससे दहशत का माहौल है लोग कह रहे हैं कि हमारे गाँव को उठा दिया जाएगा तो हम कहाँ जाऐंगे जमीन जल जंगल को छोड़ कर. वे कह रहे हैं कि इस समस्या को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुचा कर हमारी मदद करे और जिला कलेक्टर पर दबाव डाले कि इससे पहले भी कई ग्रामीणों की जमीने खदानों के लिए ली गयी है और वहां के ग्रामीणों को मुआवजा और नौकरी नहीं दिया गया है | सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया अधिकारीयों पर दबाव बनावे और हमारी मदद करे कलेक्टर@9425532330,07762222103. गुप्ता@9993891275

Posted on: Feb 08, 2017. Tags: Rajendra Gupta

सीजीनेट बुल्टू रेडियो पर फिर चले आई गएल रे...कविता

रूपलाल मरावी ग्राम पंचायत-धुमाडांड़, विकासखण्ड प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से सीजीनेट बुल्टू रेडियो पर एक कविता सुना रहे हैं:
हो हो हो मै तो आई गईंन भाई में तो आई गईंन रे-
सीजीनेट बूल्टू रेडियो पर फिर चले आई गएल रे-
सीजीनेट में मिलते है साथी गोडवाना के, विचार साथी गोडवाना के रे भाई हो-
एक साथ में रहते है मिल जुलकर रे भाई एक समान में तो आई गएल रे-
हमर साथी आएल महावीर, सीता,गीता धनसाइ भाई मरावी आई गएल रे-
सीजी नेट बूल्टू रेडियो पर फिर चले आई गएल रे...

Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Ruplal Marawi

जयति जय जय माँ सरस्वती-जयति वीणावादिनी...सरस्वती वंदना...

राजेंद्र गुप्ता, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से वसंत ऋतु के उपलक्ष्य में माँ सरस्वती की वंदना सुना रहे हैं :
जयति जय जय माँ सरस्वती-जयति वीणावादिनी-
जयति पद्मासना माता, जयति शुभवरदायिनी-
जगत का कल्याण कर माँ, तुम हो विघ्नविनाशिनी-
जयति जय जय माँ सरस्वती जयति वीणा वादिनी-
कमल आसन छोर द माँ , देख मेरी दुर्दशा-
शांति की सरिता बहाने, फिर से जग मे ज्ञान दे-
जयति जय जय माँ सरस्वती-

Posted on: Feb 06, 2017. Tags: Rajendra Gupta

Bultoo (Bluetooth) Radio from Anuppur Madhya Pradesh : 5th February 2017

Today Babulal Neti and Rani Lakda from Anuppur MP are presenting a Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi Language this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI RANI LAKDA SONG VICTIMS REGISTER

राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहाँ मैं जाऊं...भजन गीत

तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता
स्वयं तबलावादन के साथ भजन सुना रहे है:
राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहाँ मैं जाऊं-
राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहाँ मैं जाऊं-
और कहाँ मैं जाऊं ये राम और कहाँ मैं जाऊं-
मन मंदिर में बसे हुए हो तुम हो अंतर्यामी-
मन का भेद चूका न जाए दीन दुखियो की है वाणी-

Posted on: Feb 03, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »