बच्चो ने शुरू किया मोबाईल सत्याग्रह ऐप के माध्यम से लोगो की मदद...
सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से रचिता डाबरे बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट स्वर के ऐप मोबाईल सत्याग्रह से एक समस्या को हल कराने के लिये उठाया था, जिसमे झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले से लोगों ने वन विभाग में काम किया था, जिसका मजदूरी का पैसा मजदूरों को नहीं मिला था, इस समस्या के संबंध में रचिता ने संदेश को रिकॉर्ड करने वाले रिपोर्ट से बात की और उनसे वन विभाग के अधिकारी का मोबाईल नंबर लेकर उनसे बात किया, जिससे पता चला उनका ट्रांसफर हो चुका है तब उन्होंने कार्यरत अधिकारी का नंबर लिया और उनसे बात किया अधिकारी बोले मजदूरों को पैसा दे दिया गया है, तब उन्होंने समस्या को समस्या की लिंक अधिकारी को दिया और समस्या को हल कराने में अपना सहयोग दिया, इस तरह से श्रोताओ आप भी समस्याओं को हल कराने में अपना सहयोग दे सकते हैं|
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: MH MUMBAI RACHITA DABARE SONG STORY VICTIMS REGISTER
Impact : सीसी रोड बन जाने से आने जाने की अच्छी सुविधा हो गयी है...
ग्राम-सिमनपुरी, तहसील, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं, उन्होंने गाँव की सीसी रोड की समस्या को लेकर संदेश रिकॉर्ड किया था, जो समस्या अब हल हो चुकी गाँव में सीसी रोड बन गया है, जिससे गाँव में आने जाने की अच्छी सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@8839014805.
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
भूमि बेच चुके हिस्सेदारों का नाम काटने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन अधिकारी सुनते नहीं...
ग्राम-धुर्रा, तहसील, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार गवले बता रहे हैं, उनके पिता सुकलू ने अपने भूमी के संबंध में तहसीलदार के पास 2013 से 20 तक चार बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं, उन्होंने अधिकारी के कहे अनुसार समय- समय पर जरुरी कागज जमा किये उसके बाद भी काम नहीं हो रहा है, उनका कहना पूरी भूमि पर जिन लोगो का हिस्सा था उन लोगो ने अपने हिस्से की भूमि बेच दी है बाकि की भूमि उनके नाम पर होनी चाहिये लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: पटवारी@9981751028. संपर्क नंबर@9617833469.
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH KUMAR GAWALE SONG VICTIMS REGISTER
Impact : नाली के कारण समस्या हो रही थी अब समस्या हल हो गयी है...
ग्राम-लालपुर, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं, गाँव में स्कूल के पास नली है जिसके कारण लोगो को समस्या हो रही थी, उसमे सुधार की आवश्यकता थी, तो उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं : संपर्क नंबर@8839014805.
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करे...गीत-
ग्राम पंचायत-बमलया, पोस्ट-देवगढ़, थाना-सीतापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से विष्णू टोप्पो एक गीत सुना रहे हैं:
हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करे-
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे-
भेदभाव अपने दिल से साफ़ कर सके-
दोस्तों से भूल हो तो माफ़ कर सके-
झूठ से बचे रहे, सच का दम भरे-
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे-
मुश्किलें पड़े तो हम पे इतना कर्म कर…
