वनांचल स्वर : अस्थमा या दमा का घरेलू उपचार

मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी अस्थमा, दमा का घरेलू उपचार बता रहे हैं, दवा को तैयार करने के लिए सत्यानाशी जिसे कटीली भी कहते हैं उसके पंचांग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़ और तना को लेकर पानी से साफ कर लें और उसका रस निकल लें, रस आधा लीटर या पांच सौ ग्राम होना चाहिए, उसके बाद उसे पकाएं, सूजी 200 ग्राम, सोंठ 200 ग्राम, गुड 200 ग्राम सबको अच्छे से मिला लें, उसके बाद उसे ठंडा कर मटर के दाने के बराबर गोली बना ले और छांव में सुखा दे, सूखने के बाद सुबह शाम दो-दो गोली गर्म पानी के सांथ सेवन करें| आराम मिलने तक इसका उपयोग करें, ठंडी चीजों, तेल, मिर्च, मसाला, खटाई, गरिष्ठ भोजन नशा का सेवन ना करें| वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

खेल लजर लजर रे आमा को ना आमा पाए...डोमकच्छ गीत

ग्राम-रमकोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता सिंह मरकाम अपने सांथी पिंकी सरुता के सांथ एक डोमकच्छ गीत सुना रही हैं :
खेल लजर लजर रे आमा को ना आमा पाए-
के डूमर को ना डूमर पाई के हो रे-
लुगा का से करे नोनी जाम करिया-
काका डरादे भईया पीपर पा जो हो रे-
खेल लजर लजर रे आमा को ना आम पाए...

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: SONG SUNITA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER

हम 40 परिवार हैं, न बिजली न पानी, नदी का पानी छान कर पीते हैं, हैंडपंप होता तो अच्छा होता...

ताड़ीदहरा मोहल्ला, ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माठपुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुखीराम बैगा बता रहे हैं कि हमारे मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या है लोगो को उपयोग के लिए नदी से पानी लाना पड़ता है, बरसात में भी नदी से ही गंदा पानी लाकर पीते है और अक्सर बीमार पड़ते हैं 40 घर इस समस्या से पीड़ित हैं और अधिकारियों से अनुरोध करते करते थक गए हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करें जिससे उनके मोहल्ले में पानी की समस्या का निराकरण हो सके: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323, PHE@7898883154, मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: MITHILESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

जब जब आवे ला चैत कुंवार, जय शेरा वाली मैया के लागे दरबार...देवी गीत

जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोन कुंवर और राजमती एक देवी के गीत सुना रही हैं :
जब जब आवे ला चैत कुंवार-
जय शेरा वाली मैया के लागे दरबार-
ऊँचे पहड़िया शक्ति माई के मन्दिरिया-
ऊँचे पहड़िया दुर्गा माई के मंदीरिया-
ऊँचे पहड़िया सरस्वती माई के मंदीरिया...

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

चल संगी देख आबो देवन के नाचा ला...करमा गीत

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार मरकाम एक करमा गीत सुना रहे हैं :
चल संगी देख आबो देवन के नाचा ला-
देवन के लगे दरबारा हाय रे-
गढ़ मंडला के नाम नगर में महल बने महान रे-
धीरे-धीरे होथै खंडहर कोन बचावे शान रे-
मोती महाल मा रे लिखा कराये राजा-
का जाने दुनिया के पढ़ैया रे...

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: JAGDEESH KUMAR MRAKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »