काखारा माढो तरी अमली घोटावे रे...सरगुजिहा डोमकच गीत

ग्राम पंचायत-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सिंघासन पैकरा एक डोमकच गीत सुना रहे हैं:
काहखारा माढो तरी अमली घोटावे रे-
काखारा माढो तरी रे झुमरी मांदरी बाज-
ई महर मजा ले ला हो भलेच भले लागय रे-
ढोडी कर माढो तरी अमली घोटावे रे-
धवरा माढो तरी झुमरी मांदरी बाज...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: SINGHASAN PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले के सारे कुंए सूख गए हैं, दूर से पानी लाते हैं, कृपया एक हैंडपंप लगवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बैकोना, पोस्ट-परसवार, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से आनंद पैकरा बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 3 में पानी का बहुत ही समस्या है, यहाँ लगभग 20 परिवार निवास करते है,ग्रामीण महिला बिन्देश्वरी पैकरा बता रही है करीबन आधे किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है,ग्रामीणों की मांग है हेण्डपंप लगाया जाए, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिए हैं पर आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गये सम्बंधित नम्बरों पर अधिक से अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें-सरपंच@8719057670,SDM@9165493212,कलेक्टर @9826443377. आनन्द@8966078754, बिन्देश्वरी@8819996590.

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: ANAND PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय निर्माण का काम बन्द पड़ा है, हम ग्रामीण महिलाओं को खुले में शौच करने जाना पड़ता है...

ग्राम पंचायत-सौतार, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती और कलेश्वरी बता रहे है शौचालय निर्माण का काम बन्द व अधूरा पड़ा है, जिससे उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वार्ड क्रमांक 8 में घर है इस समन्ध में सरपंच, सचिव को कई बार इसकी जानकारी दी गई है पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुआ है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गए सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें-
सरपंच @9977471198, सचिव@7692876138, C.E.O@9977407988. गाँव में संपर्क नम्बर@8435180976.

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: LEELAVATI KAMLESHWARI SONG VICTIMS REGISTER

पानी भरे ला जाथस टूरी, मुड़ेमा धर के हौला...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलू राम पन्दराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
पानी भरे ला जाथस टूरी, मुड़ेमा धर के हौला-
लिच-लिच तोर कनिहा डोले, ओहीम बसे मोर मन-
टोला बोहा देहूं वो टूरी, थोरकन छुवन देना मोला-
पानी भरे ला जाथस टूरी, मुड़ेमा धर के हौला-
अब्बड़ भारी है तोर हौला, धीरे के मै उठाहू-
जल्दी तय उठाना वो टूरी, नई तो, मै थक जाहूं...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: BHUKLU RAM SONG VICTIMS REGISTER

ग्राम सुराज अभियान में 5 मांगे रखी थी, उन पर कागज पर काम हो रहा है लेकिन जमीन पर नही...

विकासखण्ड-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता ग्राम सुराज अभियान के बारे में बता रहे है कि उन्होंने १९ मार्च के कसडोल शिविर में ५ मांगे रखी थी, तालाब गहरीकरण, सहकारिता विभाग का जर्जर भवन सुधार,भैसगढ़ी रायगढ़ मार्ग का डामरीकरण और विद्युतीकरण लाइन के मुआवजा का मामला पर उसके बाद यह सब काम कागज़ी ही हो रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर यह ढकोसला साबित हो रहा है, अभी तक किसी भी मामले को लेकर जमीनी स्तर पर इन मागों में कोई काम नही हुआ है सिर्फ बातचीत है,इसीलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा फोन कर अधिकारियो पर दबाव बनाये-S.D.M@9425584600, कलेक्टर@07762222103. गुप्ता@9993891275

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »