रे रेला रे रेला रे रेला रेला रे रेला...गोंडी बारिश गीत

विश्व युवा केंद्र दिल्ली से विष्णु देव पद्दा एक गोंडी गीत सुना रहे है, जो बारिश के सम्बन्ध में है:
रे रेला रे रेला रे रेला रेला रे रेला-
रे रे लोयो रे रेला रेला रेला रे लाय-
झिमिर-झिमिर झिमिर पीर वायता-
वल्ले पीर वाताकिचो उस्सा वायता-
गुडुम-गुडुम नेकता काको बेगा मंदाकाट-
गुडुम-गुडुम इनता काको बेगा मकीकाट-
पर्रो गुड-गुड आता नोना पंजा ते मकीकाट-
झिमिर-झिमिर झिमिर पीर वायता-
वल्ले पीर वाताकिचो उस्सा वायता...

Posted on: Mar 28, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNU DEV PADDA

गरीब हूँ, अकेली हूँ, बच्चे भी है, दिक्कत होती है, घूस भी दिया फिर भी मुझे विधवा पेंशन नहीं देते...

परसवार खुर्द, पंचायत-सौतार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शीला लकड़ा बता रही है विधवा पेंशन नही मिल रही,सरपंच सचिव को कई बार बोला कि गरीब हूँ अकेली हूँ बच्चे भी है उनके पालन पोषण में दिक्कत होती है अगर पेंशन मिल जाए तो सहयोग मिल जायेगा जीविका के लिए लेकिन नही मिल रही है,पूर्व में जो सचिव था उसने रिश्वत लिए लेकिन पेंशन नहीं दिया,कृपया सीजीनेट सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कि अधिकारियो को फ़ोन लगाकर दबाव बनाए ताकि विधवा पेंशन मिल सके-सरपंच@9977461198,सचिव@7692876138, CEO@9165689001,S.D.M@9165493212,कलेक्टर@982644377. शीला लकड़ा@8224063435

Posted on: Mar 28, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR PAWLE VICTIMS REGISTER

दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में...गीत

ग्राम-पनवारखुर्द, तहसील-त्योंतर, जिला-रीवा (म.प्र.) से मनुलाल वर्मा एक गीत सुना रहे हैं :
दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में ...२
गरीबों की बारात है, दिनरात अँधेरे में!!
दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में
इस दुनिया में दो गरीब हैं , एक कन्या और एक गौ ...२
दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में
कन्या को चाहे जहाँ भेज दो, दिन रात अँधेरे में !!
दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में
दिनरात अँधेरे में ...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: Mannulal Verma SONG VICTIMS REGISTER

पाती जो सजना की पाती, पाती खा मधुबन में दिलो के, धूढत पाती हारी...बुन्देली लोकगीत

ग्राम-कुढ़, पोस्ट-धनरा, जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस एक बुन्देली लोकगीत सुना रहे है :
की पाती जो सजना की पाती,छाती से चिपकाती-
पढ़ लेती कान्हा की बतिया, ना जियरा खिल पाती-
पाती जो सजना की पाती,पाती जो सजना की पाती-
पाती खा मधुबन में दिलो के, धूढत पाती हारी-
पाती मधुबन में, दिलो की पाती-
पाती जो सजना की पाती,पाती जो सजना की पाती-
कल कल कल्कई, मात पिता ये-
छलकर गो उत्पाती, पाती जो सजना की पाती...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: AKHILESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got my pension after report on CGnet, officers were asking bribe...

ग्राम-कर्जाँव, पोस्ट-करजी, ब्लाक और थाना-चैनपुर, जिला-कैमूर भभुवा (बिहार) से राकेश कुमार बता रहे हैं, उनको पेंशन नही मिल पा रहा था, जिसके लिए उन्होंने कई बार बड़े बड़े अधिकारियों के पास भी आवेदन किया था जैसे कलेक्टर और बीडीओ आदि, लेकिन कुछ अधिकारी उनसे काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकार्ड कराया था और उसके बाद उनका आधा काम हो गया है, खाते पेंशन आने लगी है और बाकी काम भी जल्दी हो जाएगा ऐसा लग रहा है इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट सुनने वाले और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की|राकेश कुमार@9879639769.

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »