कंपनी ने धान का बीज हमें बेचा जिसका अंकुरण नहीं हुआ, कृपया मुआवजा दिलाने में मदद करें...
ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया के साथ ग्राम पखनी के साथी प्रेम सिंह बता रहे हैं कि सूरज क्राप्ट साइंस कम्पनी से धान का बीज लिए थे उसका रोपा आज तक नहीं फूटा ऐसे बहुत से किसान है जिन्होंने बीज लिया था और उनका धान का रोपा नहीं फूटा और कुछ किसानो ने उधारी में बीज लिया था उनसे भी पैसे मांग रहे हैं इन लोगो का कहना है कि जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा राशि मिले | दुकानदार हीरालाल@9754225359, ऑफिसर चन्द्रिका कुशवाह@9977025140, सेल ऑफिसर अभिनव मिश्रा@8120903131, ब्रांच मैनेजर रायपुर अर्जुन पंडित@8889186889, सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया इन नम्बरों पर बातचीत करके इनको मुआवजा राशि दिलाने में मदद करें | कैलाश पोया@9575922217
Posted on: Dec 24, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आजीविका योजना में स्वंय सहायता समूह बनाकर सरकार ग्रामीणों को गाँव में ही रोज़गार दिला रही है...
ग्राम सोंडवा, तहसील सोंडवा, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवान सिंह चोंगड़ के साथ आज उपस्थित है आजीविका परियोजना के अंतर्गत स्वंय सहायता समूह बनाने वाले कार्यकर्त्ता राजेश भावर जो बता रहे हैं कि यह एक आदिवासी अति पिछड़ा पहाड़ी और जंगली इलाका है जहां से अधिकतर लोगों को काम की तलाश में बाहर पलायन करना पड़ता है इसलिए सरकार ने आजीविका योजना शुरू किया है । वे बता रहे हैं कि इस योजना में वे ग्रामीण पिछड़े इलाके के लोगो के लिए अनेक प्रकार के योजनायें से लाभ पहुचाते है जैसे मुर्गीपालन, मछलीपालन, तथा नई तकनिकी से खेती करना कामों की व्यवस्था कराते है जिससे गाँव की महिलाएं गाँव में ही आजीविका कमा सके । भुवान@9522336913
Posted on: Dec 23, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
अपना और परिवार का पेट पालने के लिए बिहार के महानंद राजस्थान में शहद निकालते और बेचते हैं...
पेट पालने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते हैं और दूर दूर जाते हैं बता रहे हैं ग्राम सोंडवा जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवान सिंह चोन्गड़ जिनके साथ आज उपस्थित है महानंद शहदवाले जो बिहार के रहने वाले है और वह बता रहे है कि वे एक भूमिहीन व्यक्ति हैं और उनको कोई सरकारी योजना का लाभ नही मिला । वे अत्यंत गरीब परिवार से है जो इस स्थिति में अपने भरण-पोषण के लिए जंगलों में पेड़-पहाड़ो से शहद एकत्रित कर विक्रय करते है जो उनके परिवार का जीवन-यापन करने का आधार है शहद एकत्रित करने के लिए अलग-अलग प्रदेशों में जाते है और रस्सी के सहारे पेड़ में चढ़कर अपने औजारों के साथ शहद निकालते हैं । उनके साथ उनका परिवार भी इस काम में मदद करता है । भुवन@9111229443
Posted on: Dec 18, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
गरीब मज़दूर बैंक की लाइन में खड़े हैं और पूजीपतियों को पिछले दरवाजे से धन पहुंचाया जा रहा है...
मध्यप्रदेश जिला रीवा से भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्ध भारतीय मज़दूर संघ के बृजेश सिंह बता रहे हैं कि नोट बदलने का फैसला अहम है जिसे इसके पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं लिया था । वर्तमान में आम जनता को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर वे नाखुश नहीं हैं । पर जहां एक ओर गरीब और मज़दूर बैंकों के सामने लाइन लगाकर खड़े हैं पूंजीपति वर्ग के लोग किसी प्रकार से बैंको तक अपने पहुच बनाकर नोट परिवर्तन करने में सफलता ले रहे है प्रधानमंत्री को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए । वे बैंकों पर कड़ी से कड़ी निगरानी रखकर व्यवस्था में सुधार तथा अंकुश लाने की सुझाव दे रहे है जिससे गरीबों की नाराज़गी न बढे । बृजेश सिंह@8359810290
Posted on: Dec 18, 2016. Tags: BRIJESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
आलीराजपुर मध्यप्रदेश से भीली आदिवासी गीत...
भुवान सिंह चोंगड़ इस वक्त ग्राम ओझड़, पोस्ट ओझड़, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश में हैं जहां उनकी मुलाक़ात भोदो भाई से हुई है जो लोकगायक) है जो एक भीली आदिवासी गीत गीत सुना रहे हैं...
