स्वास्थ्य स्वर: जोड़ो के दर्द का घरेलू उपचार...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हमें जोड़ो के दर्द का घरेलू उपचार की विधि बता रहे है जिससे बहुत से बुजुर्ग अक्सर परेशान रहते हैं , ध्यान पूर्वक सुने व प्रयोग करे. सामग्री-कमरकश १००, ग्राम, अश्वगन्धा १०० ग्राम, शतावरी १०० ग्राम, आवला फल १००, ग्राम, इन सब को साफ कर कूट पीसकर कर चूर्ण बना लेवे और सुरक्षित रख लेवे, मात्रा-१-१ चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे, जल्द लाभ होगा, परहेज-तेल खटाई मिर्च मसाला, खट्टी चीजों का प्रयोग न करे, नशा न करे ध्यान रहे ठण्डी चीजे न खाये, गर्म चीजो का प्रयोग ज्यादा करे, रोटी ज्यादा खाये, सब्जियों का ज्यादा प्रयोग करे. अधिक जानकारी के लिए वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

I'm blind, need handpump near my house, Officers not helping, pls call them...

Sandeep Patel is calling from Nidhi village in Mangawan tahsil of Rewa district of Madhya Pradesh. He says he is blind and whenever he goes to fetch water he often falls down in some ditch. He had spoken to local MLA who has promised to dig a hand pump next to his house but local administration is not listening. He says as per law they should dig the hand pump. You are requested to call the MLA@9203006264 to help this student of Rewa blind school. For more Sandeep@9589781121

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: HANDPUMP SANDEEP PATEL SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे गाँव से 5 किलोमीटर दूर एक शिव मंदिर व दर्शनीय स्थल है वहां पर पानी की बहुत समस्या है...

ग्राम-पोस्ट-लोलकी, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से आशीष जायसवाल बता रहे हैं कि उनके गाँव से 5 किलोमीटर दूर जंगल में एक दशर्नीय स्थल है जहां पर शिव जी का एक मंदिर भी है जहां बहुत सारे लोग दर्शन के लिए जाते हैं पर वहां पर पानी का समस्या है समबन्धित अधिकारीयों को शिकायत दी गई है पर अब तक कोई लाभ नही हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि दिये गये नम्बर पर अधिक से अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें, जिससे आगे से लोगों को दिक्कत न हो: सरपंच @8889346742, C.E.O.@9165689001. आशीष जैसवाल @7354370296.

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: ASHISH JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

दो बहन रामा और श्यामा की कहानी - नम्रता से रहना चाहिए एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए...

एक गाँव में दो बहन रामा और श्यामा रहती थीं दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई. काफी दिन हो जाने के बाद छोटी बहन बोली बहन मै मायके घूम के आती हूँ आप मेरे बच्चों को देखना वह अपने घर से तीन कदम आगे जाती है तो सबसे पहले उसको बेर का पेड़ मिला पेड़ बोला बेटी मेरे जगह में कचरा बहुत है इनको साफ कर दो वो साफ कर दी फिर आगे बढ़ी तो रास्ते में उनको एक बूढी माँ मिली वो बोली बेटी आप मुझे खाना बना के दे सकते हो उसने खाना बना दिया आगे बढ़ी और गौशाला मिली गायों ने बोला हमारे यहाँ बहुत गन्दा है साफ सफाई कर दो उसने साफ कर दिया। लौटते समय वह गौशाला में पहुंची तो उसको दूध दही और बूढी माँ के पास पहुची तो उसको बहुत सारा सोना चांदी, बेर के पास गई तो बेर मिला फिर वो घर चली गई बहुत सारा सामान देख बहन बोली इतना सारा सामान तू कहाँ से पाई फिर बोली अब आप बच्चों को देखो मै घर जा के आती हूँ वह भी निकल पड़ी रास्ते में उसको भी बेर, बूढी माँ, गौशाला मिला पर वे जो बोले उन्होंने वैसा नही किया और वापसी में उसको कुछ नही मिला.घर पंहुच के बोली मुझे कुछ नही मिला बहन बोली नम्रता से रहना चाहिए एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए | मंदाकिनी मिश्रा@7697926356.

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: MANDAKNI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में बिजली नहीं है, सिंचाई में भी दिक्कत होती है, सिर्फ झूठा आश्वासन ही मिलता है...

ग्राम पंचायत-पहाड़ करवा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि गाँव के वार्ड, ६, ५, ४ में में बिजली नहीं है, ग्रामीणों को अँधेरे में रहना पड़ता है, खेती में सिचाई नहीं हो पाती है बिजली नहीं होने से अनेको परेशानियों का सामना कर रहे है, इसको लेकर कई बार आवेदन दिया गया है, कलेक्टर के यहाँ जनदर्शन में गृह मंत्री से भी मिलकर ग्रामीणों द्वारा इस समस्या के समंध में आवेदन दे चुके है, लेकिन बिजली नही पहुची है, आश्वाशन ही मिलता है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है की इस समस्या के समाधान के लिए कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे: विद्युत मण्डल@9575249339, गृह मंत्री राम सेवक पैकरा@9926955054, मुख्यमंत्री@07712331001, 0712443399.

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »