कुछ लोगों ने हमारे नक्सली होने का आरोप पुलिस के पास लगाया है, पुलिस कृपया जांच करे...
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुरेश कर्मा, सुंदर कश्यप (सरपंच संघ अध्यक्ष) बता रहे है एक मामले की जानकारी लेने के लिए थाने आये है, लेकिन थाने में कोई नही है, ख़ाली कुर्सिया पड़ी है, कुछ गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासियों के खिलाफ़ नक्सली होने की शिकायतें की जा रही है, इसी संदर्भ में अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में जानकारी लेने आये है, मगर यहाँ कोई नही है. कुछ नेताओं द्वारा हमारे खिलाफ झूठी शिकायत की गई है, उसकी जाँच हेतु पहुंचे है| कृपया सीजीनेट के साथियों से मांग है कि, मामले की सही से जाँच हो इसके लिए यहाँ के पुलिस अधीक्षक से बात कर मदद करे.पुलिस अधीक्षक@9685324290.ललित सोढ़ी@7470340808
Posted on: May 28, 2018. Tags: LALIT KUMAR SODHI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
आंधी के कारण बिजली के खम्बे गिरने से 4 दिन से बिजली बंद, पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...
बैगा मोहल्ला, ग्राम पंचायत-भेडागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम(छत्तीसगढ़) से तीरथराम धुर्वे बता रहें हैं कि कुछ दिन पहले तेज़ हवा आंधी के कारण उनके गाँव में 11 हजार वोल्ट का बिजली का खंबा गिर गया था, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बंद है| इसकी सूचना बिजली विभाग में दी गई है, परन्तु आज 3-4 दिन हो गए अभी तक ठीक नही हुई है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया बिजली चालू करवाने में में मदद करे:
J.E@9407703899, 9425241671,सचिव@7898056037, सरपंच@
7898959990. सम्पर्क@8718060954.
Posted on: May 28, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi: 28th May 2018 -
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों के कायाकल्प के लिए टाटा ट्रस्ट से करार – नईदुनिया –
छत्तीसगढ़:दुर्ग बड़ा खुलासा: बीमा भुगतान पर 47 हजार किसानों से धोखा – पत्रिका – छत्तीसगढ़ :17 अगस्त से बंटेंगे 50 लाख स्मार्ट फोन, 6 माह तक प्रतिमाह 1 जीबी डेटा – दैनिक भास्कर –
मध्यप्रदेश :आदिवासी महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर निकाला मार्च – दैनिक भास्कर -
Posted on: May 28, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS
हे नर ये दो दिन का मेला रहेगा...भजन
ग्राम-झल्पी, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से देवी प्रसाद गुप्ता जी एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हे नर ये दो दिन का मेला रहेगा-
कायम न जग का झमेला रहेगा-
आप ये ऊँची-ऊँची अंटारी बनाए हैं किस काम का-
और ये दौलत कमाए हैं किस काम का-
मर जाने के बाद आपके पास एक अधेला ना रहेगा-
कायम न जग का झमेला रहेगा-
मर जाने के बाद आपके भाई-बंधू साथ देंगे श्मशान घाट जाने तक-
और बेटा भी साथ देगा तो अग्निदान देने तक-
मर जाने के बाद इस संसार में भजन ही रहेगा-
कायम ना जग का झमेला रहेगा...
Posted on: May 28, 2018. Tags: GOVIND PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
कितना शर्म की बात है....कविता
रायपुर, छत्तीसगढ़ से भागीरथी वर्मा एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
मुट्ठीभर लोग कुर्सी पर बैठकर-
देश में असहिष्णुता फैला रहे हैं-
गोमांस, सांप्रदायिक सौहार्द्र की बात करते हैं-
शिक्षा के भगवाकरण पर जोर दे रहे हैं-
अपना वेतन ढाई लाख और देश का विकास करने वाले-
मजदूरों का वेतन पांच हजार लगा रहे हैं-
कितना शर्म की बात है-
और तो और छत्तीसगढ़ की जनता को अनपढ़ रहने के लिए-
तीन हजार स्कूल बंद कर दिए-
आज की सरकार से अच्छा तो अंग्रेज था-
जो जनता को शिक्षित करने खातिर स्कूल खोला था-
जनता का शोषण करने आप अंग्रेज से भी आगे निकल गए-
वक्त है संभल जाओ ! नहीं तो आपका भी वही दुर्दशा होगा-
जो वर्षों पहले अंग्रेज का हुआ था-
अंग्रेज भी गोले बन्दूक पर विश्वास करते थे-
और आप भी गोली-बन्दूक पर विश्वास करते हैं-
आज समय है देशवासियों के लिए ऊँचा सोचने का-
समस्या का समाधान करने का न कि फूट डालो और राज करने का...


