आदमी मच्छर से पूछा दिन में क्यों काट रहे हो, मच्छर बोला ओवरटाइम कर रहा हूँ...चुटकुला

ग्राम-बलरामपुर, पोस्ट-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रुपेश सिंह एक चुटकुला सुना रहे है:
आदमी मच्छर से-दिन में क्यों काट रहे हो-
मच्छर-ओवर टाइम कर रहा हूँ साहब-
मेरे बाप बीमार है घर में जवान बहन है-
और लड़के वाले ने दहेज़ में एक सेर खून माँगा है-
२. सोनिया गाँधी एक बार बेहोश होती-होती बची-
जब राहुल गाँधी ने पूछा ये किसान खेती क्यों करते है-
अनाज दुकान से क्यों नहीं खरीद लेते...

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RUPESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

बिजली नहीं है तो घर नहीं जा सकते, रात में हाथी आते हैं, लोगों से मांगकर किसी तरह जी रहे हैं...

ग्राम-नवाधक्की, पंचायत-पहाड़ करवा, पोस्ट-भेड़िया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र बता रहे है कि पूर्व में वे 15 परिवार के लोग जंगल में रहते थे, वही घर एवं खेती की जमीन थी, जहा पर हाथियों द्वारा घर तोड़ दिए तब से हम लोग जमीन मांगकर घर बना कर रह रहे है, उनकी मांग है पुरानी जगह पर बिजली लगाया जाये ताकि हम लोग फिर वहा रह सके क्यूंकि जीविका का साधन वही है, बिजली नही होने से अँधेरे में जंगली जानवरों का डर बना रहता है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि दिए गये नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए. , सरपंच@8224803976, सचिव@7909496955, C.E.O.@9165689001, कलेक्टर@9826443321, विद्युत मण्डल@9575249349. राजेन्द्र@7247456377

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 6 महीने से खराब, नाले का पानी पीकर बीमार पड़ रहे, कोई नहीं सुनता...

पंचायत-रेवतटी, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 1 में हैण्डपम्प 6 महीने से ख़राब है और उस वार्ड में 25-30 घर है| हैण्डपम्प खराब होने के कारण नदी नाले का पानी पी रहे है| उसको पीने से गाँव के लोग बीमार पड़ रहे है| हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार P.H.E. में शिकायत किये है तो बोलते है ठीक कर देंगे लेकिन अभी तक ठीक नहीं करवाए है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधारने में हमारी मदद करें: सरपंच@8224023439, सरपंच@9617350446, C.E.O.@9165689001, P.H.E. विभाग@8120171919. संपर्क@9753980375.

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: DEVRAJ PATEL SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गर्मी में लू से बचने के घरेलू उपाय-

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हमें अब चल रहे गर्मी के दिनों में लू से बचने का घरेलू उपाय बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि अमाड़ी जिसे अम्मट और खट्टी भाजी के नाम से भी जाना जाता है इसके फल छील कर सुखा कर इकट्ठा कर रख लें, रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच अमाड़ी डाल कर रख लें, सुबह छानकर एक चम्मच शक्कर मिलाकर खाली पेट पीने से लू नही लगती, और पेशाब में जलन आदि नही होती, इसके साथ साथ गर्मी में पानी अधिक पीयें, तरल पदार्थो का सेवन करें इससे लाभ होगा| दवा महंगी होती है और उनका अन्य असर भी होता है पर यदि हम अपने आसपास की वनस्पतियों के औषधीय गुण को जान लें तो पैसे की बचत भी हो सकती है. वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

कारी मैना वो, कारी मैना वो...छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत

ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से राजेश पन्द्राम एक छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कारी मैना वो कारी मैना वो-
कोन जंगल कोन झड़ी खोजें तोला वो-
दिन भर सुरता आथे सूतेले सपना वो-
का होगे हवय रानी मोला-
मन ला मिलाके रानी झन करबे बिरान-
मर जाए नहीं तो तोरो दीवाना राजेश-
ये पंदराम तोला खोजूं कहाँ वो...

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RAJESH PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »