प्यासा हिरण जैसे ढूंढे हैं जल को, ऐसे प्रभु मैं तुझे खोज रहा...भक्ति गीत

ग्राम-सिलोटा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अनीता शाण्डिल्य एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
प्यासा हिरण जैसे ढूंढे है जल को, ऐसे प्रभु मैं तुझे खोज रहा-
तू ही मेरी मन की अभिलाषा तेरी पूजा निशदिन करता रहूँ मैं-
सोना चांदी मैं तो ना मांगू मन तेरे प्रेम से भरता रहूँ मैं-
तू जो बन जाये श्रध्दा सुमन पुष्प पराग सा झाड़ता रहूँ मैं-
प्यासा हिरण जैसे ढूंढे हैं जल को ऐसे प्रभु मैं तुझें खोज रहा-
प्यासा हिरण जैसे ढूंढे हैं जल को ऐसे प्रभु मैं तुझें खोज रहा...

Posted on: May 31, 2018. Tags: ANITA SHANDILYA SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड है पर सेल्समैन बोलता है उसमे नंबर नहीं है इसलिए साल भर से राशन नहीं मिलता...

घसियापारा, ग्राम-धुर, ब्लॉक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकुमारी सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के रूपलाल मरावी को बता रही हैं कि वार्ड क्रमांक 3 रहती है. राशनकार्ड बना हैं, लेकिन नंबर नहीं आया हैं, इसीलिए राशन का चावल नही मिल रहा है| साल भर से ऐसे ही बाते बोलकर घूमा रहे है. कृपया सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं| कृपया राशन दिलाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे, उनको अभी सारा भोजन का सामान बाज़ार से अधिक दाम में लेना पड़ता है: कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सचिव@9669872573, सरपंच@9753804880. सम्पर्क@9977297079.

Posted on: May 30, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

कह लोहा बांधे नदींलाल सजानी रे...सरगुजिया कर्मा गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कह लोहा बांधे नदींलाल सजानी रे-
कह लोहा बांधे नंदालाल-
दस लोहा बांधें नदींलाल सजानी रे-
बीस लोहा बांधे नंदालाल-
दस लोहा बांधें नदींलाल सजानी रे-
बीस लोहा बांधे नंदालाल...

Posted on: May 30, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में पानी की बहुत समस्या है, पर कोई अधिकारी नही सुन रहा, कृपया मदद करे...

ग्राम-क़ुदरगढ़, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इतवारो बाई और दाम बाई बता रहे है कि खाल पारा में पानी की समस्या हो रही है, यहाँ रहने वाले 5 परिवारों को ख़ासकर परेशानी हो रही है| इस सम्बन्ध में सरपंच, सचिव को अवगत कराये है, लेकिन ध्यान नही दे रहे है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियो से अधिक बात कर पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करे. इन नम्बरों पर बात करे: P.H.E.विभाग@9589733942, कलेक्टर@9826443377.
सम्पर्क-अमोद कुमार अगरिया@7697893643.

Posted on: May 30, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi :30th May 2018 -

नई दिल्ली : आंधी-तूफान से यूपी, बिहार और राजस्थान में 45 लोगों की मौत; दिल्ली-हरियाणा समेत 10 राज्यों में अलर्ट – दैनिक भास्कर –
बिलासपुर : दो जिलों के हिस्से में बिल्हा सीट, फिर भी पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण – नईदुनिया –
छत्तीसगढ़,दंतेवाड़ा : बदन पर चोट, चेहरे पर खौफ, फिर भी नहीं खोलते नक्सलियों के खिलाफ मुंह – नईदुनिया –
जगदलपुर : आरक्षण के लिए नहीं, हम जन्म से ही आदिवासी हैं – नईदुनिया -

Posted on: May 30, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS

« View Newer Reports

View Older Reports »