राशन कार्ड बनवाने के लिए दो साल से आवेदन दे रहे है लेकिन सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते...
ग्राम-अज्वाइनबाह पंचायत-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से जेठूराम, जीवनबाई बता रहे है कि उनका राशन कार्ड 2 साल से नहीं बन रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए थे तो बन जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है और वे लोग परिवार में 5 सदस्य है अपना जीवन यापन बन्नी मजदूरी करके कमाए पैसे से बाज़ार से अधिक दाम का सामान खरीदकर कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सचिव@9109560519, उपसरपंच@9644741264. सम्पर्क@7909508668.
Posted on: May 31, 2018. Tags: JETHOORAM JEEWANBAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे यहाँ एक हैंडपंप है, पर वह 3 माह से ख़राब है, दूर नदी से गंदा पानी लाना पड़ता है...
ग्राम-चियाडांड, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से छोली बाई सीजीनेट के साथी मिथिलेश मानिकपुरी को बता रही है, कि हमारे यहाँ का एक मात्र हैंडपंप पिछले दो, तीन महीने से ख़राब है, अभी नदी में झिरिया बनाकर वहीं से पानी लाते है, वहां का पानी गंदा है पर क्या कर सकते हैं? सरपंच सचिव भी ध्यान नही देते, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे, ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके. अधिकारियो के इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E@9893883154, सचिव@9893472740. सम्पर्क@8223983534.
Posted on: May 31, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi: 31st May 2018 -
मध्यप्रदेश : पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि का विरोध करने कमलनाथ-सिंधिया करेंगे बैलगाड़ी सवारी – दैनिक भास्कर –
मध्यप्रदेश : देश में किसान, जनता, व्यापारी, युवा, महिला, आदिवासी, अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग परेशान – दैनिक भास्कर –
मध्य प्रदेश : महिलाएं न करें मोबाइल का इस्तेमाल : महापंचायत का फरमान – अमर उजाला – महासमुंद: ओडिशा सीमा पर चार लाख के इनामी सहित दो नक्सली गिरफ्तार – नईदुनिया -
Posted on: May 31, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS
अले नानो अल नानो केला यो वया नानो...गोंडी जन जागृति गीत
ग्राम-दुघेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सोमा जी एक गोंडी जन जागृति गीत सुना रहे हैं:
अले नानो अल नानो केला यो वया नानो-
तोड़े माया तोडेमा वाडा वया नानो-
नानो दंतेवाडा जिला तुन वया नानो-
तोड़े माया तोडेमा वाडा वया नानो-
नानो बचेली टांडा वया नानो-
तोड़े माया तोडेमा वाडा वया नानो...
Posted on: May 31, 2018. Tags: SOMA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
बाहर जाने पर 500 रू जुर्माना लगेगा बोलते हैं पर शौचालय ऐसा बनाया है अभी से गिर रहा है...
आश्रित ग्राम-रसेरी, पंचायत-डाडअमोरनी, जनपद+तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी बता रही कि उनके शौचालय का ईंट अभी से गिर रहा है, अच्छे से नहीं बना है गड्डा भी नहीं खुदाया है, बाहर शौच जाने से बोलते हैं 500 जुर्माना लगेगा तो उसको ठीक से बनवाने के लिए सचिव सरपंच को बोले पर कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसीलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन नम्बरों पर फोन कर शौचालय ठीक से बनवाने में मदद करे: सचिव@9165966050, कलेक्टर@9826443377, C.E.O.@9926192534, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8889880235.




