हमारे गाँव का स्कूल बंद हो गया है, नया स्कूल दूर होने के कारण कई बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं...
ग्राम-बालपेट, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से धामेश्वरी ठाकुर बता रही है कि इनके गाँव में पहले स्कूल था लेकिन कम बच्चे होने के कारण स्कूल को बंद करवा दिया गया है| नया स्कूल गाँव से लगभग दो किलोमीटर दूर है और स्कूल दूर होने के कारण माता पिता बच्चो को स्कूल जाने से मना करते है क्योंकि रास्ते सही नहीं है नाला है और बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाता है | इससे बच्चो का भविष्य ख़राब हो रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में स्कूल की व्यवस्था हो सके| शिक्षा विभाग अधिकारी पार्बती पाण्डेय@9996667671, N.R.सलाम@9424296093. धामेश्वरी ठाकुर@9407712856.
Posted on: Oct 12, 2017. Tags: DHAMESHWARI THAKUR SONG VICTIMS REGISTER
ऐ गा भैया दिवाली असो के साल झन आते...दीपावली पर कविता
ग्राम-कामठा, तहसील-नवागढ़, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से गौकरण वर्मा दीपावली के शुभ अवसर पर कविता के माध्यम से गरीब परिवारों के दुःख को व्यक्त कर रहे हैं जो छत्तीसगढ़ी भाषा में हैं:
ऐ गा भैया दिवाली असो के साल जन आते-
घर घर ले पाक गए हन ऊपर ले जन हलाते-
ठन-ठन मन थन सब झर गए है-
ऊपर ले टूरा के दाई बीमार पड़ गए हे-
तेखरे ऊपर ले तै कभु आबे ता लड़केच मन ला रोवाबे...
Posted on: Oct 12, 2017. Tags: GOUKARAN VERMA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड का मरम्मत नहीं होता, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-कापा, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजाराम साहू आरोप लगा रहे है कि गाँव के सरकारी अधिकारी उनके गाँव में फर्जी बिल बाउचर लगाकर पंचायत के पैसे निकाल लेते है और गाँव में विकास कार्य नहीं हो रहा है. वे कह रहे हैं कि गाँव के गलियों और रोड का मरम्मत भी नहीं हो रहा है जिसके कारण स्कूल के बच्चो को भी आने जाने में बहुत दिक्कत होती है | इसकी शिकायत इन्होने C.E.O. के पास किया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में रोड बन सके: C.E.O.@8717914923. राजाराम@8964931287.
Posted on: Oct 12, 2017. Tags: RAJARAM SAHU SONG VICTIMS REGISTER
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती...कविता -
ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम जतन कुमार आयाम कुछ पंक्तियाँ सुना रहा है:
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती-
नहीं किसी अब जहाँ लेकर-
छत्तीस ग्यारह पर सौ बार पिसल जाती है-
मन का विश्वास रंगों में साहस भरता है-
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती...
Posted on: Oct 12, 2017. Tags: RAMJATAN KUMAR AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गर्भवती माताओं को हिदायत -
नागपुर (महाराष्ट्र) से दर्शना पराते गर्भवती महिलाओं से कुपोषण से बचने के उपाय बता रही हैं वे कह रही हैं कि गर्भवती महिलाओ को अपने खाने में विशेष ध्यान रखना चाहिये ख़ास तौर पर पहले के तीन महीने वजन नही बढ़ता लेकिन चौथे महीने से वजन बढ़ना जरुरी है उन्हें दिन में 2 घंटे कम से कम आराम करना जरुरी है और घर के अन्य सदस्यों को घर में अच्छा माहौल बनाए रखना चाहिए और गर्भवती महिला के काम में हर संभव मदद करनी चाहिए और उन्हें किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नही करना चाहिए और समय समय पर रक्त में हीमोग्लोबिन चेक कराना चाहिए यदि माता अपने भोजन में ध्यान देती है तो जन्म लेने वाला बच्चा स्वस्थ होगा | दर्शना पराते@7276902226.
