Impact: Got my ration card after report on CGnet, I am very happy, thanks...
वनांचल क्षेत्र में ग्राम-सजनखार, पंचायत कुकदूर, ब्लॉक पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुक्कर बाई बता रही हैं कि करीब 5 साल से उनका राशन कार्ड नही बन पा रहा था और उनकी हालत बहुत खराब हो गयी थी क्योंकि उनको सारा सामान बाज़ार से खरीदना पड़ता था उन्होंने अपने गांव के सचिव सरपंच के पास कई बार आवेदन किया था लेकिन उसका कोई सकारात्मक परिणाम नही मिला था और वे हताश हो गयी थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया और अब उनका राशन कार्ड बन गया है और वे बहुत खुश है और सीजीनेट के उन साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन किया और जिनके मदद से समस्या समाधान हो गया है उन सांथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@7647852574.
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: FOOD MITHLESH MANIKPURI RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले का एकमात्र हैण्डपम्प खराब है, कुंए का पानी पीकर सब बीमार पड़ रहे हैं, कृपया मदद करे...
ग्राम-गोविन्दपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण पानी की समस्या के बारे में बता रहे है, कि 16 वार्ड में 16 परिवार है एक हैण्डपम्प है जो पानी नहीं दे रहा है, देता है तो बहुत देर मे पानी आता है, सोलरपम्प भी लगाया गया है जो खराब हो गया था एक सप्ताह पहले ही ठीक करने आये थे, उनको बोला बहुत समस्या है, पानी की तो बोले बाद में आके देखेंगे अभी पानी नहीं दे रहा है, खेत में कुंआ है उसका पानी पीते है जिसको पीकर ग्रामीण बीमार पड़ जाते है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है फोन कर अधिक से अधिक बात कर दबाव बनाए: P.H.E@7354516035, सरपंच@9099919015, सचिव@9617217431. ग्रामीण सम्पर्क@8959544136.
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के जंगल जंगल घूम...बाल कविता
ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भूक्लुराम पंदराम के साथ कक्षा दूसरी की छात्रा चांदनी पंदराम है जो एक बाल कविता सुना रही है:
छत्तीसगढ़ के जंगल जंगल घूम-
चाचा जी ने दूरबीन लेकर साथ में-
दूर-दूर की चिड़िया दिखती-
उनको अपने पास में-
ऊँची पेड़ पर चढ़के देख एक तेंदूआ नीचे...
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: CHANDNI PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: सफ़ेद दाग ठीक करने की घरेलू क्रीम बनाने की विधि...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी सफ़ेद दाग ठीक करने की लेप बनाने की उपचार विधि बता रहे है: सामग्री-बकुची, बिमची(बवची) ३ ग्राम, हल्दी ३ ग्राम, सोठ ३ ग्राम, गाय का मक्खन ३० ग्राम, इन सभी को साफ कर कूट, पीटकर चूर्ण बना लेवे और गाय के मक्खन में मिलाकर फेट लेवे, जब क्रीम जैसा बन जाये तब उसको सुरक्षित डिब्बे में भरकर रख लेवे| मात्रा-१-१ ग्राम क्रीम जहां सफ़ेद दाग है उस जगह पर लेप लगाए, लगातार तीन महीने तक लेप का प्रयोग करे, नशा न करे, ध्यान रखे नीम के पानी से साफ कर क्रीम लेप लगाये| परहेज-बैगन,मछली,दूध एवं दूध से बनी हुई चीजों का प्रयोग न करे-अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क: वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
प्यारा हिंदुस्तान है गोपालो की शान है...संत तुकडो जी महाराज का गीत -
तहसील-उट्नूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव एक राष्ट्रीय गीत सुना रहे है:
प्यारा हिंदुस्तान है गोपालो की शान है-
वीरो का मैदान इसमें भक्तो का भगवान् है-
आओ इसे जगायेंगे भारत को बद्लायेंगे-
बाल वीरो उठो तुम तो ऋषियों का संतान है-
आजादी के जंग में आबादी के रंग में-
वीरो को चेताएंगे हटवाएंगे शैतान है-
वीरो का मैदान इसमें भक्तो का भगवान् है...
