हल चलाके खेतो को मैंने ही सजाया है...किसान गीत
ग्राम-कुशु, पोस्ट-दुरना, थाना-दरिमा, तहसील-लखनपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीधी सिंह एक गीत सुना रहे है जो किसान भाइयो के ऊपर आधारित है:
हल चला के खेतो को मैंने ही सजाया है-
गेहूं चावल मक्के के दाने को उगाया रे-
रहूँ क्यों भूखे रे मेरे लिए काम नहीं-
शाहजहाँ के ताज को मैंने ही बनाया हैं...
Posted on: Oct 24, 2016. Tags: SIDHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
तोसो-तोसो कामे करयो बुझे कहाँ पछताए...भीली फसल गीत
ग्राम-हिगवी, पोस्ट-आली, तहसील-डही, जिला-धार (म.प्र.) से एलम सिंह कन्नोज आदिवासी इलाकों में फसल काटते समय गाया जाने वाला गीत सुना रहे हैं:
तोसो-तोसो कामे करयो बुझे कहाँ पछताए-
चुप यु बाबा यन बिगड़ा आन्दा है रे खाने-
वारलु कामो मा वारलु कामो मा उजगाय नी कोरलो रे-
नी कोरलो रे इन्ही जिन्दगी नु काईनी ठिकाडु रे-
जो जीवन छे मिटटी का ठेला पानी लागे तो गली जाये-
यो जीवन थी मिटटी का डेला,यो जीवन थी मिटटी का डेला-
पानी ला गेत गली जाए, जीवन दो दिन का...
Posted on: Oct 23, 2016. Tags: ILAAM SINGH KANNOJ SONG VICTIMS REGISTER
यह धरती का नाम गोंडवाना है- जागो रे कोया समाज...गोंडवाना गीत
ग्राम-नयेगवा, पंचायत-नन्दरा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से धनसिंह परते एक गोंडवाना गीत सुना रहा हैं:
यह धरती का नाम गोंडवाना है-
जागो रे कोया समाज-
अरे ये कोई जातिवाचक नही है-
एला जानो रे भैया आज-
माटी ले उपजत हे खावत हे दाना-
माटी के हँड़िया बनावत हे खाना – माटी हे ओढ़ना अव माटी हे बिछौना-
मरे म चोला ल माटी में गड़ाना...
Posted on: Oct 22, 2016. Tags: DHANSINGH PARTE SONG VICTIMS REGISTER
SOS: Today also elephants destroyed my crop of paddy & corn, pls call officers...
A herd of elephants is roaming in our area from few days and today also they destroyed my crop of paddy and corn, says Kailash Singh Poya from village Devri in Pratappur block of Surajpur district in Chhattisgarh. They are destroying crops of many farmers and he requests us to call District Collector@9425925898 to find some solution to this menace. He says Govt should try to capture the elephants and help suffering people. For more Kailash Singh Poya@9575922217
Posted on: Oct 18, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गांव के बीच से एक नदी बहती है पर पुल नहीं है, बरसात में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम घाठा, पोस्ट-लमतरई, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पनकूराम धुर्वे बता रहे है कि उनके गाँव के बीच से एक नदी गुजरती है जहाँ पुल नही बना है जिससे बरसात के दिनों में आने-जाने वाले यात्रियों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी किये है पर अधिकारियो के द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नही की गयी है | अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को अपील कर रहे हैं |पुष्पराजगढ़ (विधायक)@9425798329 अनुपपुर जिला कलेक्टर@ 09425101233 CEO@09165857633 CM@9425029827 ग्राम पंचायत (सरपंच) 09755810170 । पनकूराम धुर्वे@7772980096
