हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...प्रार्थना गीत
ग्राम-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़)से सुनीता सिंह मरकाम के साथ कुछ बच्चे है जो एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं :
हे, शारदे माँ, अज्ञानता से हमें, तार दे माँ-
तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे-
हर शब्द तेरा है, हर गीत तेरा, हर गीत तुझसे-
हम हैं अकेले, हम हैं अधूरे-
तेरी शरण में, हमें तार दे माँ-
हे, शारदे माँ, अज्ञानता से, हमें तार दे माँ...
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUNITA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER
हैंडपंप महीने से खराब, हम 90 परिवार के लोग दूर से कुंए से पानी लेकर आते हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-चन्द्रेली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बनखेता पारा की कुन्ती बाई एवं शरशनि बाई बता रही है कि गाँव में पीने के पानी की बहुत समस्या है महीने भर से भी ज्यादा समय से हेण्डपंप ख़राब है,इसलिए ग्रामीण महिलाएं दूर दराज़ से कुओं से पानी लेकर आती है जिससे कई कठिनाइयों सामना करना पड़ता है, इस संदर्भ में सरपंच सचिव को अवगत कराया गया है,लेकिन पीने के पानी की समस्या का हल नही हुआ, गाँव में ९० परिवार है जिनको समस्या हो रही है|सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि फोन कर दबाव बनाए ताकि हेण्डपंप ठीक हो सके :S.D.M@9165493212,P.H.E.D@7697747447. सम्पर्क सुनील कुमार धुर्वे@8435007432,
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लेकर साथ में, दूर दूर की चिड़िया देखी, उनको अपने पास में...बाल कविता
ग्राम-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान सिंह मारको नन्हे बालको से चर्चा कर रहे है, जो कि कक्षा ३से ५वी तक के है, जो बहुत ही बढ़िया कविता “जंगल घूमा चाचा जी ने” सुना रहे है :
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लेकर साथ में-
दूर, दूर की चिड़िया देखी, उनको अपने पास में-
ऊँचे पेड़ में चढ़ कर देखा, एक तेंदुआ नीचे-
तभी अचानक बन्दर देखा, दौड़ा उसके पीछे-
चाचा जी ने, जो भी जंगल में देखा-
उसको अपनी डायरी में, नोट कर लिया...
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: CHANDRABHAN SINGH MARKO SONG VICTIMS REGISTER
4 में 3 हैण्डपम्प खराब है, एक से लाल पानी निकलता है, नाले का पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...
ग्राम-दरहा, छपरिया टोला, पंचायत-मंदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मप्र से मनोज कुमार बता रहे हैं उनके गाँव में 4 हैंडपंप है, पर 3 खराब है, 1 से पानी आ रहा है वो भी लाल एवं ख़राब, ग्रामीण नाले में गड्ढ़े खोदकर पानी पीने को मजबूर हैं, गाँव के बच्चे बीमार हो रहे है कई बार पंचायत को प्रस्ताव पारित कर बोला, लेकिन सरपंच द्वारा धमकी दी जाती है कि कही भी शिकायत कर दो, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है, साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपेक्षा करते हुए मदद की अपील कर रहे हैं,कि दिए गये समबन्धित नम्बरों पर अधिक से अधिक बात कर उन पर दबाव बनाए ताकि समस्या का समाधान हो सके: सरपंच@8878309131, सचिव@9179009031. मनोज @7898748122.
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: MANOJ KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
आगे तुलसी, पीछे तुलसी, तुलसी बड़ी महान है, जिस घर में पूजन नही, वह घर नर्क समान है...भक्ति गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश)से मन्दाकिनी मिश्रा एक भक्ति गीत सुना रही है:
आगे तुलसी,पीछे तुलसी, तुलसी बड़ी महान है-
जिस घर में तुलसी नही, वह घर नर्क, समान है-
आगे रामा पीछे रामा, बीच में सीता महान है-
आगे ब्रम्हा,पीछे विष्णु,बीच में भोले महान है-
जिस घर में पूजन नही, वह घर नर्क, समान है-
आगे कान्हा,पीछे राधा,बीच में रुकमणी महान है-
आगे तुलसी,पीछे तुलसी, तुलसी बड़ी महान है...

