काबर भीगे रे गोरिया, सावन भादों की झरिया...सरगुजिहा करमा गीत

ग्राम पंचायत-सेमराकला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फूलपति पैकरा एक पारम्परिक सरगुजिहा करमा गीत सुना रही है :
काबर भीगे रे गोरिया, सावन भादों की झरिया-
काबर भीगे रे लाली फगरिया, काबर भीगे रे गोरिया-
का करब भीगे,रस्म डोरिया, काबर भीगे रे गोरिया-
काबर भीगे रे गोरिया, सावन भादों का झरिया-

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: MAHAVEER PAWLE SONG VICTIMS REGISTER

Surguja Bultoo(bluetooth) Radio from Surajpur district : 26th March 2018...

Today Babulal Neti and Bhan Sahu are presenting Bultoo Radio Program in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Surajpur district in Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: BABUAL NETI BHAN SAHU SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कुएं में पानी, मेरी मम्मी रानी...बाल कविता

ग्राम-नवाडीह, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया स्कूल के बच्चों से एक बाल कविता सुन रहे है :
कुएं में पानी, मेरी मम्मी रानी-
मेरे पापा राजा, फल खाएं ताज़ा-
सोने का खिड़की, चाँदी का दरवाज़ा-
आसमान में सूरज निकला, मेरा भय्या राजा...

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं, नाले का पानी पीकर बीमार रहते हैं, अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते...

ग्राम पंचायत-सौतार, पोस्ट-चलगलीखुर्द, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
से ग्राम जन बता रहे है कि वार्ड क्रमांक ७ के ग्रामीण नाले से पानी पीते है, जिससे लगातार बीमार रहते हैं,ग्रामीणों की मांग है कि हेण्डपंप लगाया जाये जिससे राहगीरों को भी पीने को मिल जायेगा क्यूंकि यह सड़क के किनारे का गाँव है, इस समस्या को ग्राम सभा में भी उठाया गया, लेकिन सरपंच सचिव यही अश्वासन देते आ रहे है कि हो जायेगा पर अभी तक नही हुआ है, अगर एक हेण्डपंप भी हो जाता है तो वार्ड के लोगो की समस्या का समाधान हो जायेगा,सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिल सके-PHE@7692876138,सचिव@7692876138.

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: नीम के पत्तो को उबालकर रोजाना रस पीने से स्वस्थ रहा जा सकता है...

विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से भान साहू के साथ है ग्राम-चन्देरी के दयाराम आयाम जो निरोग होने के नुस्खे बता रहे हैं : वे बता रहे है किस तरह से नीम के पत्तो के रस से स्वस्थ रह सकते है, विधि-आधा किलोग्राम या १ किलोग्राम नीम के पत्तो को एक बर्तन में पानी भर कर उबाल ले उसमे जो पानी बचेगा उस को छानकर रख लेवे, सब रोज़ सुबह खाली पेट पीने से लाभ मिलेगा कभी कोई बीमारी नही होगी, इसका प्रयोग स्वयं ६ वर्षो तक लगातार करने के बाद अपने अनुभव साझा कर बता रहे है कैसे रोजाना नीम का रस पीने से स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रह सकते है, यह बिना पैसे से आसानी से मिलने वाली दवाई है,इसको घर में ही तैयार किया जा सकता है-

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »