दंतेवाडा जिले की कहानी...
जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी दंतेवाड़ा के नाम की कहानी बता रहे हैं वे बता रहे है कि यह शंखिनी और डंकिनी नाम की दो नदियों का संगम स्थान है यहाँ दंतेश्वरी नामक मंदिर बहुत प्रसिद्ध है जहाँ दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते है. लोग बताते हैं कि दंतेश्वरी माँ दो बहन है बड़ी बहन बालपेट में रहती है और छोटी बहन दंतेश्वरी में है इस महिमा का बखान हर साल नवरात्रि में होती है दोनों देवी कोई एक भक्त के साथ जा रहे थे तो माँ बोली बेटा जब तक मेरी पायल की आवाज सुनाई देगी पीछे मुडकर मत देखना, लेकिन रेत की वजह से पायल नही बजी तो भक्त पीछे मुडकर देखा तो दोनों वहां नही मिले, विलुप्त हो गए तब से इस जिले का नाम दंतेवाडा पड़ा | बाबूलाल@7089138521
Posted on: Oct 15, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हीरासिंह मरकाम दादा दुनिया से ये कहते हैं...गोंडवाना गीत
ग्राम-सालीवाडा, पोस्ट-दिठोरी, तह्सील-नैनपुर, जिला-मंडला (म.प्र.) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
हीरासिंह मरकाम दादा दुनिया से ये कहते है-
आदिवासी हम निर्धन यहाँ आदिकाल से रहते है-
हमको अपना अधिकार अब चाहिए-
मान्यता गोंडी भाषा को मिलना चाहिए-
सविंधान में ये लिखा होना चाहिए-
है हमारी ये माँ कैसे दादा मरकाम-
देखो-देखो दुनिया में-
गोंडवाना का नाम फ़ैल रही चारो धाम-
देखो-देखो दुनिया में...
Posted on: Oct 15, 2017. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
एक साल पहले 20 लोगो ने शौचालय में गड्डा खोदने का काम किया, मजदूरी भुगतान नहीं मिला है...
ग्राम पंचायत-ढोडी, पोस्ट-बसन्तपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से जीत सिंह आयाम बता रहे है कि ग्राम निर्मल योजना के तहत अक्टूबर 2016 में 20 लोगो ने काम किया था और शौचालय में गड्डे खोदे थे जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है इसके लिए आवेदन तीन बार ग्राम सभा में दे चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनका मजदूरी भुगतान हो सके : सचिव@9617808596, कलेक्टर@9479118118. जीत सिंह@9111352665. वे शौचालय भी अच्छे नहीं बने हैं उनमें कहीं गड्डा धंस गया है तो कहीं पानी भर गया है और अंदर का प्लास्टर भी टूट गया है...
Posted on: Oct 15, 2017. Tags: JEET SINGH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
येसो करा काल में सबेहर दिसूराई...कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
येसो करा काल में सबेहर दिसू-
सुराई म रोपा ला लगाऊं भाई रे-
मुदरी के खा काप रे मेजरी पहुंचाई-
भैया ला लगाईं धान जीवा ला बचाई-
येसो करा काल में सबेहर दिसू...
Posted on: Oct 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
सेवा सुर सेवा सजुर पेन सेवा सुर सेवा...सेवा गोंडी गीत
ग्राम-सालीवाड़ा, पोस्ट-दिठोरी, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (म.प्र.) से कलीराम धुर्वे एक गोंडी गीत सुना रहे है:
सेवा सुर सेवा सजुर पेन सेवा सुर सेवा-
सेवा सुर सेवा कंकाली न दाई सेवा सुर सेवा-
सेवा सुर सेवा फडापेन सेवा सुर सेवा-
झाड़ते पितवी झाडी रा पितवी राखे समुद्र जलधारा-
चंदा सूरज के गोदी में बस गए शाम को अनगिन तारा-
पांच तत्व के जीव बनाये सुमरो सोलह गढ़ देवा-
सेवा सुर सेवा सजुर पेन सेवा सुर सेवा...
