जनगण ता मन्ता पाटा पोरों गूंजे माता...गोंडी गीत
ग्राम-आलोर, पोस्ट-आलोर, थाना+तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़ ) से लालजी कोराम गोंडी भाषा में गीत सुना रहे हैं:
जनगण ता मन्ता पाटा पोरों गूंजे माता-
जनगण ता मन्ता पाटा पोरों गूंजे माता-
जय भारत माता जय भारत माता-
जय भारत माता जय भारत माता-
सियान पिल्ला सब वातोड़ निक गिरदा आता-
सियान पिल्ला सब वातोड़ निक गिरदा आता-
उच्च निच न छुआछुत भेद मिटे माता-
उच्च निच न छुआछुत भेद मिटे माता-
जनगण ता मन्ता पाटा पोर गुजेम आता-
गाँधी तो अजुड वास माक वेसितोड़-
गाँधी तो अजुड वास माक वेसितोड़-
राज चलाकिकिन नेमड इंज वेह्सी अतोड-
जनगण ता मन्ता पाटा पोर गुजेम आता-
जय भारत माता जय भारत माता-
मावा बस्तर बिसोर सुन्दर उडसी आरदिक वानताडा-
मावा बस्तर बिसोर सुन्दर उडसी आरदिक वानताडा-
जंगल जड़ी पिट्टे जानवर सब इंगा मन्ताडा...
Posted on: Jun 02, 2018. Tags: LALJI KORAM GONDI
केलो नदी का पानी गन्दा हो रहा है, दुर्गन्ध है, नहाना मुश्कित है, पशु भी पानी नहीं पी सकते...
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे है कि केलो नदी इतना गन्दा हो चूका है कि वहां स्नान करना मुश्किल है वहां का पानी बहुत महकता है मवेशी तक पानी नहीं पी पा रहे है उसके बदबू के कारण लोगो का स्वास्थ्य ख़राब हो रहा है. कारण है जिंदल कम्पनी जो उसका कचरा पानी में फेक रहा है| वह बहकर नदी नाले में जा रहा है उससे नदी नाले का पानी भी गन्दा हो रहा है इस समस्या का निदान के लिए कम्पनी कोई पहल नहीं कर रहा है| जब से जिंदल कम्पनी आया है तब से नदी नाला गन्दा हो रहा है, प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है : कलेक्टर@07762222103. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Jun 02, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मेरा राशन कार्ड नहीं बन रहा, 5 साल से शिकायत कर-कर के थक गई हूँ, कृपया मदद करें...
आश्रित ग्राम-मदनपुर, पंचायत-गुरमुटी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सोनबतिया बता रही है कि 4-5 साल से उनका राशनकार्ड नहीं बन रहा है, राशनकार्ड नहीं होने की वजह से स्कूल में एडमिशन नही हो पाता है| वे लोग खेती करके जीवन यापन कर रहे है| उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास एवं ब्लाक में आवेदन भी दिए तो बोलते हैं बन जायेगा लेकिन आज तक नहीं बना है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, C.E.O.9009630583, सचिव@9575473801, सरपंच@9669048177. संपर्क@7909399059.
Posted on: Jun 02, 2018. Tags: SONBATIYA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
आज धरती माँ अपने तक़दीर पर रो रही है...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं:
आज धरती माँ अपने तक़दीर पर रो रही है-
जिन्हें खोया उन्हें खोज रही है-
काला बाजारी मक्कारी भी शरमा रही है-
आँखों ही आँखों में आंसू बहा रही है-
हैवानियत को सीमा पार हो गई है-
अस्मत के लुटेरो का बाजार हो गई-
आज धरती माँ अपने तक़दीर पर रो रही है...
Posted on: Jun 02, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi :2nd June 2018 -
नईदिल्ली : आधार और पासपोर्ट को लेकर आज से लागू हुई यह व्यवस्था, जरूर जान लीजिए – नईदुनिया – मध्यप्रदेश : गांव बंद आंदोलन आज से, किसान संगठन और सरकार आमने-सामने -दैनिक भास्कर – मध्यप्रदेश : जमीन का हक नहीं दिया तो देंगे धरना, साैंपा ज्ञापन -दैनिक भास्कर – भिलाई आए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विजय बोले नक्सलियों का खात्मा करने चार राज्य मिलकर चलाएंगे ज्वाइंट ऑपरेशन – दैनिक भास्कर – कवर्धा :पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, कवर्धा में पहली बार हुआ एनकाउंटर – दैनिक भास्कर -


