ग्राम सुराज अभियान में 5 मांगे रखी थी, उन पर कागज पर काम हो रहा है लेकिन जमीन पर नही...

विकासखण्ड-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता ग्राम सुराज अभियान के बारे में बता रहे है कि उन्होंने १९ मार्च के कसडोल शिविर में ५ मांगे रखी थी, तालाब गहरीकरण, सहकारिता विभाग का जर्जर भवन सुधार,भैसगढ़ी रायगढ़ मार्ग का डामरीकरण और विद्युतीकरण लाइन के मुआवजा का मामला पर उसके बाद यह सब काम कागज़ी ही हो रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर यह ढकोसला साबित हो रहा है, अभी तक किसी भी मामले को लेकर जमीनी स्तर पर इन मागों में कोई काम नही हुआ है सिर्फ बातचीत है,इसीलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा फोन कर अधिकारियो पर दबाव बनाये-S.D.M@9425584600, कलेक्टर@07762222103. गुप्ता@9993891275

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

उंचा नीचा पहाड़ पर्वत, नदी नाला में, हाय रे हमर स्कूल हावे...शिक्षा गीत

ग्राम-बैकोना, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अनिता पैकरा एक गीत सुना रहे हैं:
उंचा नीचा पहाड़ पर्वत, नदी नाला में-
हाय रे हमर, स्कूल हावे-
चला भैया पढ़े बरे, चला दीदी पढ़े बरे-
उंचा नीचा पहाड़ पर्वत, नदी नाला में-
चला भैया पढ़े बरे, चला दीदी पढ़े बरे-
अशिक्षा दूर भगा बो, हाय रे हाय...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: ANEETA PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: अतिसार, दस्त का घरेलू उपचार...

मोती नगर,रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हम सभी को अतिसार या दस्त का घरेलू उपचार बता रहे है, सामग्री-सोठ ५० ग्राम, कुटज ५० ग्राम, नागर मोथा ५० ग्राम, इन्द्र्जो ५० ग्राम, अतीत ५० ग्राम, आम की छाल ५० ग्राम, जामुन की छाल ५० ग्राम,इन सभी को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना कर, सुरक्षित रख लेवे| मात्रा-१-१ चम्मच चूर्ण दिन में दो बार मट्ठा, छाछ या पानी के साथ सेवन करे जल्द लाभ होगा| परहेज-मिर्च मसाला तेल,खटाई गरिष्ट भोजन का सेवन ना करे,नशा न करे, हल्का एवं सुपाच्य भोजन का सेवन करे, मट्ठा का अधिक से अधिक प्रयोग करे| इस प्रकार की औषधियों से धन की भी बचत होती है. अधिक जानकारी के लिए वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

दया देके जाना बाबा, तोरे आये है शरण में, दया देके जाना...शिव भक्ति गीत

ग्राम पंचायत-कर्चोलापारा,पोस्ट-गोविन्दपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलखन एक शिव भक्ति गीत सुना रहे है:
दया देके जाना बाबा, तोरे आये है शरण में,दया देके जाना-
दया देके जाना भोला, तोरे आये है शरण में,दया देके जाना-
बाबा के सिर में जटा मुकुट है, जटवा में गंगा की धारा-
दया देके जाना गुरु,तोरे आये है शरण में,दया देके जाना-
बाबा के माथे में, चन्दन की माला,कानों में बिच्छु की बाला-
दया देके जाना बाबा, तोरे आये है शरण में,दया देके जाना...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

गाँव गली खेतों में सीजीनेट, बाहर सीजीनेट, घर में सीजीनेट...कविता

ग्राम-चंद्रैली, पोस्ट-मसगा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक कुमार सीजीनेट पर एक कविता सुना रहे हैं:
गाँव गली खेतों में सीजीनेट, बाहर सीजीनेट, घर में सीजीनेट-
टप-टप बूँद पड़ती है, तो महकती है, सीजीनेट सोंधी-सोंधी-
सीजीनेट पे घर बने है, कितने सीजीनेट स्वर खड़े है कितने-
सुन्दर फूल खिलाती सीजीनेट, सबका बोझ उठाती सीजीनेट-
गमले मटके सजे सलौने, रंग-बिरंग बने खिलौने-
कुछ भी मोल न लेती, सीजीनेट सोचो, क्या-क्या देती सीजीनेट...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: DEEPAK KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »