बड़ा मजेदार मावा खेडा रो भैया...गोंडी जंगल गीत

ग्राम-लमता, तहसील+जिला-बालाघाट (म.प्र.) से ब्रेजलाल टेकाम जंगल से प्राप्त होने वाले फलो से सम्बंधित एक गोंडी गीत सुना रहे है:
बड़ा मजेदार मावा खेडा रो भैया-
खेडा ते वायो बखेड़ा रो भैया-
खेडा ते पुट्टी ता मिठो-मिठो-
तोया गा मिठो-मिठो तोया-
बोरसी कुन तिन्तोम इडुम ता-
कोया गा इडुम ता कोया-
अणि खेडा ते वायो गा बखेड़ा रो भैया-
बड़ा मजेदार मावा खेडा रो भैया...

Posted on: Apr 05, 2018. Tags: BRAJLAL TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

कोयली कचार ता ठाना रो लिंगो...गोंडी गीत

ग्राम-दावडी, तहसील-भैसादही, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से सोनू इवने कचारगढ़ काली कंकाली दाई की याद में गोंडी में गीत सुना रहे है:
सुन मून दीप ते मंदा रो लिंगो-
कोयली कचार ता ठाना-
साले टेक्का मेंट्टा ते मंदा रो लिंगो-
चिड़ी चपा कमके ते मंदा रो लिंगो-
पारि पाटोड बिजली ते मंदा रो लिंगो-
कोयली कचार ता ठाना रो लिंगो...

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: SONG SONU EVNE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का बाँध 10 साल पहले टूटा, मवेशियों को खूब दिक्कत, हम सिंचाई भी नहीं कर पाते...

करचोला पारा, पंचायत-धुमाडाड, पोस्ट-गोविन्दपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि गाँव में एक बांध था जो दस साल पहले टूटा जिसके कारण गाँव में जल सकंट है, ख़ासकर यहाँ रहने वाले 20 परिवारों के लिए बड़ा समस्या है. अभी हालात यह है कि ग्रामीणों की मवेशियों को पिलाने का पानी एवं लोगों की जरूरतों के लिए भी नहीं मिलता है. खेती में सिंचाई नहीं हो रही. इस सन्दर्भ में ग्राम सुराज में कलेक्टर को आवेदन दे चुके है, परन्तु कोई ठोस पहल अभी तक नहीं हुई है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे.जल संसाधन विभाग@9826132225, विधायक@9926955054, कलेक्टर@9826443377. ग्रामीण मरावी@7049803093.

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: गर्मी के मौसम में लू से बचने के घरेलू नुस्खे...

भोरमदेव, वनांचल, जिला-कबीरधाम से अमित साहू लू से बचने के घरेलू नुस्खे बता रहे है: आप इसे कम पैसे में घर पर भी बना सकते है. इन दिनों तापमान अधिक होने से धूप लगने से लू लग जाती है, छाव में रहे, पानी का अधिक सेवन करे, निम्बू पानी पिये, प्याज अपने पास रखे. दूसरा, एक किलो चना को हल्का सा भुनकर चक्की में पिसवा ले, एक गिलास पानी में पांच चम्मच चने का आटा (सत्तू ) डाले आधे चम्मच सेंधा नमक डाले, कटा हुआ प्याज का कतरन एक चम्मच, पिसा हुआ खड़ा धनिया एक चौथाई भाग जीरा एक चौथाई भाग, इन सबको एक गिलास पानी में अच्छा सा मिश्रण कर सेवन करे. इससे पेट भी साफ़ रहता है, और लू से भी बचा जा सकता है.अमित साहू@8964931287

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got due wages for Govt works after recording message on CGnet...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश मरकाम बता रहे हैं उन्होंने जुलाई, अगस्त वर्ष 2017 में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खुदाई और सीसी रोड़ निर्माण कार्य में 12 दिन काम किया था जिसका 6 दिन का भुगतान नही हुआ था. इसके अलावा अप्रैल, मई 2017 में तालाब निर्माण में 6 दिन काम किया था, इस प्रकार से कुल 3 काम का पैसा उन्हें नही मिला था, आवेदन देने के बावजूद नही मिल पा रहा था, तब परेशान होकर सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया, जिसके दो महीने बाद उनका पैसा मिल गया है. इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट के साथियो को और सम्बन्धित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उन्हें रुका हुआ पैसा मिल गया. जगदीश मरकाम@8717907631

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »