हम जैसा संस्कार देते हैं वैसा ही आगे बढ़ता है...कहानी-

मोहन की मम्मी मोहन की दादी माँ को मिट्टी के बर्तन में खाना देती है| मोहन प्रतिदिन ये सब देख रहा था| एक दिन मोहन अपनी दादी से पूछ पड़ा कि दादी माँ मम्मी आपको मिट्टी के बर्तन में खाना क्यों देती है| दादी ने जवाब दिया बेटा मै बूढी हो गई हूँ इसलिये| मोहन बोला दादी कल आप खाने को हांथ में लेकर छोड़ देना तब मै आपको जोर से डाटूंगा लेकिन आप बुरा मत मानना| अगले दिन दादी ने वैसा ही किया| तब मोहन दादी को चिल्लाकर बोला दादी आप मिट्टी के बर्तन को तोड़ दिए अब मै मम्मी पापा को बूढ़े होने पर किसमे खाना दूंगा| ये सारी बात मोहन की मम्मी सुन रही थी| इस कहानी ये सीख मिलती है हम जैसा संस्कार देंगे वैसा ही आगे बढ़ता जायेगा|

Posted on: Mar 09, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VIJAY MARAVI

स्वास्थ्य स्वर : दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार-

पुरानी बस्ती रानी रोड, कोरबा (छत्तीसगढ़) से अमीन रिजवी फोड़ा, दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिन्हें इस तरह की समस्या है, वे 50 ग्राम चूना मिट्टी के बर्तन में लेकर उसमे 1 लीटर पानी डाल दें, और 24 घंटे के लिये रहने दे| जब चूना ठण्डा हो जाये, तब चूने के पानी को 250 ml और 250 ml अलसी का तेल लेकर अच्छे से मिला लें| जिससे वह एक मलहम जैसा बन जायेगा| तब उस मलहम को रोग ग्रषित भाग पर लगा लें| इससे लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : अमीन रिजवी@9826921686.

Posted on: Mar 09, 2019. Tags: AMIN RIJAVI CG HEALTH KORABA SONG VICTIMS REGISTER

पहले सुमर ले तै राम, पोइरगे सुमर नका गात...फागुन गीत-

ग्राम-सुपानी, पंचायत-गोरगी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमरसाय एक गीत सुना रहे हैं:
पहले सुमर ले तै राम, पोइरगे सुमर नका गात-
पहले सुमेरो माता पिता ला मै रे-
दूसरे इंद्र भगवान, तीसरे सुमेरो धरती माता-
ये भगत येतेया सौ बार...

Posted on: Mar 09, 2019. Tags: AMARSAI CG PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बुरे काम का बुरा नतीजा, चोर और भूत की कहानी...

एक गांव में एक संन्यासी रहते थे, उनके रहने से गांव में बड़ी खुशहाली थी| किसी प्रकार का संकट नही आता था| गांव के लोगों ने उन्हें दूध के लिये एक गाय दिया था|एक बार एक चोर उनकी गाय को चुराने के इरादे से उनके घर की ओर चला, तभी उसे पीछे से एक युवक आता हुआ दिखा| चोर ने युवक से पूछा तुम कहां जा रहे हो ?
युवक ने जवाब दिया मै सन्यासी को मारने जा रहा हूँ| चोर ने बताया मै गाय चोरी करने जा रहा हूँ| वास्तव में चोर के सांथ जो था व्यक्ति था, वह एक भूत था| दोनों चलने लगे और पहुंचने पर दोनों चर्चा करने लगे, कि पहले मै सन्यासी को मार देता हूँ फिर गाय लेकर चले जाना नहीं तो गाय आवाज कर देगी और सन्यासी जाग जायेगा| यूवक बोला पहले मै गाय ले जाता हूँ फिर तुम सन्यासी को मार देना नहीं तो सन्यासी आवाज कर देगा| इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग आ गये और दोनों को सबक सिखाया |

Posted on: Mar 09, 2019. Tags: GUPTA SONG SONU STORY UP VICTIMS REGISTER

7 महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी गुमराह कर रहे हैं...मदद की अपील-

ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालजी यादव बता रहे हैं| उनको 7 माह वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है| इसके लिये उन्होंने ब्लाक में आवेदन दिया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| अधिकारियों का कहना है, पेंशन खाते में जा रहा है लेकिन बैंक अधिकारियों का कहना है खाते में पैसा नहीं है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@8224803976, CEO@9165689001, सचिव@9009919083. संपर्क नंबर@9098594490.

Posted on: Mar 09, 2019. Tags: CG LALJI YADAV PENSION PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »